चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी ZTE, के सब-ब्रांड Nubia ने अपने लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 3 को भारत में लॉन्च करने के समय का खुलासा कर दिया है। कंपनी का कहना है कि जून 2019 के बीच इस फ़ोन को लॉन्च किया जायेगा। वहीँ पहले ही इस गेमिंग फोन को अप्रैल में चीनी मार्किट में उतारा जा चुका है।
अब अगर इस मोबाइल फ़ोन की खासियत की बात करें तो इसमें आपको 5,000 एमएएच बैटरी, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस 30 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है और यह कहा जा रहा है की इसके साथ 10 मिनट के चार्ज से आप 1 घंटे की गेमिंग कर सकते हैं।
वैसे तो अभी नूबिया रेड मैजिक 3 की भारतीय कीमत का पता नहीं चल पाया है लेकिन वहीँ चीनी लॉन्च के आधार पर इसकी कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। चीनी मार्केट में Nubia Red Magic 3 की कीमत 2,899 चीनी युआन यानी करीब 30,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। 6GB/128GB, 8GB/ 128GB, और 12GB/256GB की कीमत 3,199 चीनी युआन यानी करीब 33,200 रुपये, 3,499 चीनी युआन यानी करीब 36,300 रुपये और 4,299 चीनी युआन यानी करीब 44,600 रुपये क्रमशः है।
स्पेक्स की बात करें तो नूबिया रेड मैजिक 3 में आपको एंड्राइड पाई की सपोर्ट के साथ ड्यूल सिम भी मिल रही है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.65-इंच की FHD+ HDR AMOLED स्क्रीन मिल रही है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आई है। इसके अलावा फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 प्रोसेसर भी मिल रहा है। इसके साथ ही फोन को आप 6GB रैम, 8GB रैम 12GB रैम ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर इसके स्टोरेज मॉडल्स की चर्चा करें तो इसे आप 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज में ले सकते हैं।
फोन में आपको एक 48MP का सोनी IMX 586 सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, जो इस मोबाइल फोन को और भी अधिक ख़ास बना देता है, कैमरा में आपको कई बढ़िया मोड्स भी मिल रहे हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!