15 मिनट में ही चार्ज हो जाती है इस नए नवेले स्मार्टफोन की बैटरी, जानें इसकी सबसे बड़ी खासियत और प्राइस

HIGHLIGHTS

आपको बता देते है कि कंपनी की ओर से उसका नया ब्लैक शार्क 4 स्मार्टफोन एक पोस्टर के माध्यम से सामने रखा गया है

इस मोबाइल फोन एक 4500mAh क्षमता की बैटरी दी गई है जो कंपनी के अनुसार 15 मिनट में ही पूरी तरह से चार्ज हो जाती है

हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन को समय से काफी पहले ही आने की खबर आया रही है

हमारे पास अभी पिछले हफ्ते ही एक हिंट कंपनी के CEO की ओर से सामने आया था कि आगामी ब्लाक शार्क स्मार्टफोन बेहद शानदार और सबसे यूनीक होने वाला है। हालाँकि इस खबर के बात अब सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से इस नए नवेले मोबाइल फोन यानी Black Shark 4 को लेकर एक पोस्टर जारी किया गया है, इस पोस्टर से इस मोबाइल फोन के बारे में काफी कुछ जानकारी मिल रही है। 

इस पोस्टर के आने से यह भी जानकारी सामने आ रही रही है कि Black Shark 4 को चीन के मार्किट में जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि 2020 में कंपनी की ओर से ब्लैक शार्क 3 और ब्लैक शार्क 3 प्रो को लॉन्च कर चुकी है और अब जानकारी मिल रही है कि इस आगामी यानी Black Shark 4 को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, ऐसी जानकारी आ रही है। 

आपको बता देते है कि मिल रही जानकारी के अनुसार, आपको बता देते है कि इस पोस्टर से सामने आ रहा है कि इस फोन में एक 4500mAh क्षमता की बैटरी होने वाली है, इसके अलवा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस ब्रांड की ओर से पहली दफा 120W की फ़ास्ट चार्जिंग को इस लाइनअप में शामिल किया जाने वाला है। इस पोस्टर से यह भी जानकारी मिल रही है कि इस मोबाइल फोन को मात्र 15 मिनट में ही पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। 

हालाँकि अभी के लिए इस डिवाइस के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि पिछले साल भी ब्लैक शार्क 3 को फरवरी में टीज़र आदि में देखा जा रहा था, हालाँकि इसे लॉन्च करने के लिए कंपनी ने जुलाई महीने को चुना था, हालाँकि 2020 में माहौल ही ऐसा था कि कुछ भी अपने नियत समय पर लॉन्च नहीं हो पाया था। हालाँकि कुछ हिंट्स ऐसा भी कह रहे हैं कि इस मोबाइल फोन को 2021 की शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :