इस साल की शुरुआत में Xiaomi की ओर से चीन के बाजारों में उसके Xiaomi Black Shark 2 मोबाइल फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन में आपको बता देते हैं कि एक AMOLED स्क्रीन दी गई है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट और 12GB की रैम के अलावा अन्य बहुत कुछ मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के भारत में लॉन्च को लेकर भी काफी जानकारी सामने आ रही है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन ने अभी हाल में BIS सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। हालाँकि एक नया टीज़र सामने आ रहा है, जो कहता है कि Flipkart पर इस मोबाइल फोन को आधिकारिक तौर पर सेल किया जाने वाला है। नए टीज़र में ऐसी ही जानकारी सामने आ रही है।
ऐसा माना जा रहा है कि Flipkart की ओर से जल्द ही एक Flipkart Edge Program लॉन्च किया जाने वाला है, जहां अन्य अन्य ब्रांड्स के सभी फ्लैगशिप और प्रीमियम मोबाइल फोन आपको नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस प्रोग्राम के प्रमोशन के तौर पर ऐसा भी देखा गया है कि Flipkart की ओर से एक पोस्टर टीज़ किया गया है, जहां कुछ स्मार्टफोंस की लिस्ट है। इस लिस्ट में Black Shark 2 मोबाइल फोन को भी Samsung, OPPO, ASUS , Google, Honor, POCO, NUBIA, Meizu और Lenovo के साथ देखा जा सकता है।
जहाँ पहले ही चीन में Black Shark 2 को लॉन्च किया जा चुका है, वहीँ चीनी मार्किट में इसकी कीमत के मुताबिक भारतीय मार्किट में इसकी कीमत का अंदाजा लगाय जा सकता है। डिवाइस को 4 वैरिएंट्स में लॉन्च किया आया था। इसके बेस वैरिएंट 6GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 3,199 युआन यानी करीब 32,700 रुपये हो सकती है। वहीँ 8GB रैम/128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 3,499 युआन यानी करीब 35,770 रुपये, 8GB रैम/256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,799 युआन यानी करीब 38,840 रुपये और 12 GB रैम वैरिएंट की कीमत 4,199 युआन यानी करीब 42,930 रुपये हो सकती है।
गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 में आपको 6.39 इंच की AMOLED डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो19.5:9 और रेज्यूलेशन 1080×2340 पिक्सल के साथ मिलती है। कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टफोन Eye Protection Mode के साथ आता है। फोन में 5th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
ऑप्टिक्स में यह डिवाइस 48+12 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप में आ सकता है जिसमें आपको फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।गेमिंग के लिए स्मार्टफोन में 'dedicated memory clean up' का बटन दिया है। डिवाइस कूलिंग सिस्टम के साथ आता है और इसमें 4000mAh की बैटरी दी गयी है जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए X-type स्मार्ट एंटीना +2 दिया है।