हाल में असुस के अगले ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन के बारे में कई लीक्स सामने आए हैं और इस स्मार्टफोन को 11 दिसम्बर को लॉन्च किया जाना है। लीक्स्टर Roland Quandt ने ZenFone Max Pro M2 के अलावा ZenFone Max M2 के बारे में भी कुछ जानकारी साझा की हैं। Winfuture.de की रिपोर्ट के अनुसार लीक्स्टर ने इन आगामी मिड-रेंज फोंस की कीमतों और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी साझा करी है।
ZenFone Max M2 को मेटल बॉडी दी जाएगी और यह 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले से लैस होगा जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल होगा। डिवाइस की डिस्प्ले के टॉप पर एक बड़ा नौच भी देखने को मिलेगा।
संभावना है कि ZenFone Max M2 1.8 GHz स्नैपड्रैगन 632 SoC द्वारा संचालित होगा। फोन के 32 GB मॉडल में 3 GB रैम दी जा सकती है। डिवाइस में माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। इस डिवाइस को अधिक रैम और स्टोरेज विकल्प में भी पेश किया जा सकता है।
ZenFone Max M2 के बैक पर 13 और 2 मेगापिक्सल का डुअल वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। डिवाइस के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी मौजूद होगा। यह हैंडसेट एंड्राइड 8.1 ओरियो द्वारा संचालित होगा और 4,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। ZenFone Max M2 की थिकनेस 8mm और वज़न 165 ग्राम होगा। ZenFone Max M2 वैरिएंट की कीमत 160 यूरो (~$181) से 190 यूरो (~$215) हो सकती है।
ZenFone Max Pro M2 में भी 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी। हालांकि इसकी डिस्प्ले पर छोटा नौच मौजूद होगा और यह 2280 x 1080 पिक्स्ल के फुल HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। डिवाइस को 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है और साथ ही डिवाइस का दूसरा वैरिएंट 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। Max Pro M2 एंड्राइड 8.1 ओरियो OS पर आधारित होगा।
ऑप्टिक्स की बात करें तो ZenFone Max Pro M2 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा और डिवाइस के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस NFC कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। ज़ेनफोन मैक्स प्रो M2 के वैरिएंट्स को 280 यूरो (~$317) और 300 यूरो (~$340) की कीमतों में लॉन्च किया जा सकता है।