ऐसा सामने आ रहा है कि Asus अपने Asus Zenfone 5 स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा इसमें एक नौच होने की भी उम्मीद है। कंपनी इस स्मार्टफोन की घोषणा MWC 2018 में पेश कर चुकी है, और ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस को भारत, चीन और ताइवान आदि के बाजारों में पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन को कल चीन और ताइवान में लॉन्च किया जा सकता है।
हालाँकि अभी यह लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इसकी कीमत से इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही पर्दा उठ गया है। अगर हम MyDrivers की एक रिपोर्ट की मानें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस की कीमत NT 11,900 डॉलर हो सकती है, जो लगभग 2600 युआन और लगभग Rs 26,000 के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट
अगर हम Asus Zenfone 5 स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह एक 6.2-इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ नौच डिजाईन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा यह एक 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले 2246×1080 पिक्सल के साथ देखी जा सकती है।
अन्य और कुछ स्पेक्स पर नजर डालें तो ऐसा माना जा रहा है कि डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको एक 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकती है। हालाँकि ऐसा भी माना जा रहा है कि इस डिवाइस को ताइवान में 4GB और 6GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। हालाँकि अभी इस बारे में कुछ आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
फोन में मौजूद कैमरा आदि कि चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक सोनी IMX363 का 12-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। फोन में आपको एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलने वाली है,। इसके अलावा स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.0 Oreo पर पेश किया जाना है।