Asus की ओर से इस बात की घोषणा की गई है कि उसके Asus Zenfone 6/ Asus 6Z स्मार्टफोन को एंड्राइड 10 का स्टेबल अपडेट दे दिया गया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को Android Q, और Android R भी मिलने वाला है। इस अपडेट की अगर बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस अपडेट का साइज़ 800MB है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस अपडेट के बाद फोन में आपको नए जेस्चर मिले हैं, इसके अलावा नोटिफिकेशन में भी काफी बदलाव सामने आये हैं। इसके अलावा फोन को डार्क मोड भी मिला है।
इसके अलावा आपको बता देते हैं कि चेंजलोग में ऐसा भी कहा गया है कि इस मोबाइल फोन को गूगल प्ले सिस्टम अपडेट भी मिलने वाला है। यह अपडेट US और भारत में रोलआउट हुआ है। भारत में इस मोबाइल फोन को Asus 6Z के नाम से जाना जाता है।
Asus 6Z में आपको 6.4 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और यह 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो तथा 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम और एड्रेनो 640 GPU के साथ पेश किया गया है। जहां तक कैमरा की बात है फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है और यह डुअल LED फ़्लैश के साथ पेयर्ड है वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।
असुस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करती है। डिवाइस में डुअल स्पीकर, डुअल स्मार्ट एम्पलीफायर और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल रहा है। फोन में 256GB का UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो यह डिवाइस USB टाइप-C, NFC, Wi-Fi 802.11ac (Wi-Fi 5), ब्लूटूथ 5.0 और GPS कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 159.1×75.11×8.1-9.1mm और वज़न 190 ग्राम है।