Asus ZenFone 6 को जहाँ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है वहीँ हाल ही में इसका एक टीज़र सामने आया है जिससे फ़ोन के कुछ खास स्पेक्स की पुष्टि हुई है। वहीँ आसुस एग्जीक्यूटिव ने भी ZenFone 6 में ड्यूल कैमरा सेटअप की बात कही है जिसमें 48-megapixel और 13-megapixel सेंसर्स की मौजूदगी हो सकती है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में 5,000mAh बैटरी भी दी जा सकती है। आपको बता दें कि इस अपकमिंग आसुस फ़ोन को 16 मई को Spain में लॉन्च किया जायेगा।
Asus ZenFone 6 के नए टीज़र को ट्विटर पर डाला गया है। टीज़र से यह भी जानकारी सामने आयी है कि डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगी। इसके साथ ही इसमें 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, ट्रिपल स्लॉट, नोटिफिकेशन लाइट और SMART KEY की मौजूदगी होगी। वैसे इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि डिवाइस में दी जाने वाली यह SMART KEY का कहाँ इस्तेमाल किया जायेगा लेकिन उम्मीद यह लगाई जा रही है कि बाकी स्मार्टफोन्स की तरह ही इसका इस्तेमाल 'गूगल असिस्टेंट' के लिए किया जा सकता है।
https://twitter.com/ASUS/status/1126094396661817344?ref_src=twsrc%5Etfw
उम्मीद यह भी है कि Asus ZenFone 6 फुल-एचडी+ 1080×2340 पिक्सल रेसोल्यूशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। साथ ही स्टोरेज में आपको फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है।
वहीँ आसुस के एग्जीक्यूटिव ने इंस्टाग्राम पर भी यह खुलासा कर दिया है कि Asus ZenFone 6 ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ मोर्स कोड भी है जिसे बदलने के बाद यह साफ़ होता है कि डिवाइस में 48 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर हो सकते हैं।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!