पिछले हफ्ते असुस अपने फ्लैगशिप मोबाइल फोन Zenfone 6 को लॉन्च किया था और उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। अभी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड किया जा चुका है और ई-कॉमर्स साइट पर लिखा गया है कि जेनफोन 6 जल्द भारत में आने वाला है।
Zenfone 6 कम्पनी का इस साल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। पॉप-अप कैमरा के साथ स्मार्टफोन अपने आपको युनीक बनाता है। असुस के इस स्मार्टफोन में दिया गया पॉप-अप कैमरा में फ्लिप मैकेनिज्म को ऐड किया गया है। इसके अलावा, डिवाइस के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो फ्लिप होकर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है। डुअल रियर कैमरा में एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है और दूसरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।
Asus ZenFone 6 में आपको 6.4 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और यह 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो तथा 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम और एड्रेनो 640 GPU के साथ पेयर किया गया है।
जहां तक कैमरा की बात है फोन के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है और यह डुअल LED फ़्लैश के साथ पेयर्ड है वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।
असुस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करती है। डिवाइस में डुअल स्पीकर, डुअल स्मार्ट एम्पलीफायर और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल रहा है। फोन में 256GB का UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो यह डिवाइस USB टाइप-C, NFC, Wi-Fi 802.11ac (Wi-Fi 5), ब्लूटूथ 5.0 और GPS कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 159.1×75.11×8.1-9.1mm और वज़न 190 ग्राम है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!