Asus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन ZenFone 6 पर इस समय काम कर रहा है। साथ ही कंपनी अपने इस Asus ZenFone 6 स्मार्टफोन को 16 मई को स्पेन में लॉन्च करने जा रही है। वहीँ लॉन्च से पहले ही इस फ़ोन को लेकर एक खास लीक रिपोर्ट सामने आयी है। इससे पहले भी फ़ोन को लेकर कई लीक्स आ चुकी हैं।
https://twitter.com/ASUSIndia/status/1123927617353031680?ref_src=twsrc%5Etfw
इस ताज़ा लीक में आधिकारिक लॉन्च से पहले Asus ZenFone 6 स्मार्टफोन की कीमत का खुलसा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक Asus ZenFone 6 को 3 वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो ताइवान में इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत TWD 19,990 यानी लगभग 44,880 रुपये हो सकती है। वहीँ इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत TWD 23,990 यानी लगभग 53,862 रुपये हो सकती है। अब बात इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के टॉप वैरिएंट की करें तो इसकी कीमत TWD 29,990 यानी लगभग 67,333 रुपये हो सकती है।
कंपनी द्वारा ZenFone 6 का आधिकारिक टीज़र भी सामने आ चुका है। टीज़र से इस बात का भी खुलासा हो चुका है कि स्मार्टफोन बिना बेज़ल और बिना नॉच वाले डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!