अभी हाल ही में एक साझेदारी के तहत ऐसा सामने आया है कि अब Asus के स्मार्टफोंस को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से भी सेल किया जाना है। इसका मतलब है कि अब Asus के स्मार्टफोंस को फ्लिप्कार्ट से भी ख़रीदा जा सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस साझेदारी के बाद जो पहला स्मार्टफोन बाजार में आने वाला है, वह Asus Zenfone Max Pro M1 होने वाला है। इस डिवाइस को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अब इस स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है कि इस डिवाइस के स्पेक्स ऑनलाइन लीक हुए हैं।
Paytm Mall Deals of the Day: गेमिंग लवर्स के लिए धमाका ऑफर्स
Asus Zenfone Max Pro M1 डिवाइस के बारे में चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक 6-इंच की फुल व्यू डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एक स्नेपड्रैगन 636 चिपसेट होने की भी संभावना है। इस प्रोसेसर को हम Zenfone 5, Redmi Note 5 Pro और Meizu E3 में भी देखा है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एंड्राइड Oreo के प्योर वर्जन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह एंड्राइड वन पर लॉन्च किया जाएगा कि नहीं।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि डिवाइस को एक 6GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही एक अन्य मॉडल को 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Paytm Mall Deals of the Day: गेमिंग लवर्स के लिए धमाका ऑफर्स
अगर फोन में मौजूद कैमरा आदि कि चर्चा करें तो आपको यह भी बता देते है कि इसमें एक ड्यूल 16-मेगापिक्सल के सेंसर होने वाले हैं। इसके अलावा सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में आपको एक 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा भी मिलने वाला है। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होने वाला है, जो कंपनी के अनुसार, बहुत तेज है। अंत में आपको बता देते हैं कि इसमें एक 5,000mAh क्षमता की बैटरी होने वाली है। हालाँकि अभी इसकी कीमत के बारे में कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।