Asus ने इस साल जून में अपना फ्लैगशिप डिवाइस 6Z लॉन्च किया था और लॉन्च के बाद डिवाइस को सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त हुआ था। अब ताइवान की कम्पनी ने डिवाइस के लिए एक दूसरा अपडेट जरी कर दिया है और इस बार Asus 6Z के लिए आए नए सॉफ्टवेयर अपडेट में कई इम्प्रूवमेंट्स शामिल हैं।
Asus भारत में FOTA अपडेट वर्जन 16.1220.1906.167 जारी कर रहा है। अपडेट को फेज़ मैनर में जारी किया गया है। इसलिए सभी डिवाइसेज़ तक यह अपडेट पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा।
चेंगलोग के आधार पर FOTA अपडेट में यूज़र एक्सपीरियंस के मामले में कई सुधार मिल रहे हैं। इसमें कॉल क्वालिटी, फ्लिप कैमरा मैकेनिज्म, विडियो रिकॉर्डिंग के लिए EIS, टच साउंड्स, पावर कंसम्पशन और सिस्टम लैंग्वेज ट्रांसलेशन शामिल हैं। अपडेट में ओवरऑल सिस्टम और ऐप स्टेबिलिटी शामिल है।
Asus 6Z में आपको 6.4 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और यह 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो तथा 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम और एड्रेनो 640 GPU के साथ पेश किया गया है। जहां तक कैमरा की बात है फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है और यह डुअल LED फ़्लैश के साथ पेयर्ड है वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।
असुस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करती है। डिवाइस में डुअल स्पीकर, डुअल स्मार्ट एम्पलीफायर और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल रहा है। फोन में 256GB का UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो यह डिवाइस USB टाइप-C, NFC, Wi-Fi 802.11ac (Wi-Fi 5), ब्लूटूथ 5.0 और GPS कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 159.1×75.11×8.1-9.1mm और वज़न 190 ग्राम है।