जरा अपने घर की पुरानी दराज या अलमारी को याद कीजिए. शायद वहां धूल खाता हुआ कोई पुराना iPhone 5s या iPhone 6 पड़ा हो, जिसे आपने सालों पहले ‘बेकार’ समझकर रख दिया था. लेकिन क्या हो अगर मैं कहूं कि वह पुराना फोन आज भी जिंदा हो सकता है? Apple ने 2026 में एक ऐसा चमत्कार किया है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. कंपनी ने 13 साल पुराने फोन के लिए एक नया अपडेट भेजकर सबको चौंका दिया है.
आमतौर पर कंपनियां 3-4 साल बाद फोन को भूल जाती हैं, लेकिन Apple ने साबित कर दिया है कि वह अपने पुराने ग्राहकों का भी ख्याल रखता है. कंपनी ने हाल ही में iOS 12.5.8 अपडेट जारी किया है. यह अपडेट खास तौर पर उन डिवाइसेज के लिए है जो iOS 12 पर अटके हुए थे, जैसे कि iPhone 5s (जो 2013 में आया था) और iPhone 6 (2014).
यह सिर्फ कोई साधारण अपडेट नहीं है. Apple ने बताया है कि यह अपडेट एक बहुत जरूरी ‘सुरक्षा सर्टिफिकेट’ (Security Certificate) को रिन्यू करने के लिए भेजा गया है.
भले ही आज के दौर में iPhone 5s को प्राइमरी फोन बनाना मुश्किल हो, लेकिन यह अपडेट इसे एक बेहतरीन ‘बैकअप फोन’ या ‘सेकेंडरी डिवाइस’ बना देता है. घर के बुजुर्गों के लिए सिर्फ कॉलिंग और वीडियो कॉल के लिए, या बच्चों के लिए म्यूजिक प्लेयर के तौर पर यह फोन अभी भी शानदार काम कर सकता है.
आज जहां कई एंड्रॉयड फोन 2-3 साल में ही अपडेट मिलना बंद हो जाते हैं, वहीं Apple का 13 साल पुराने फोन को सपोर्ट करना एक बड़ी बात है. इससे पता चलता है कि Apple अपने इकोसिस्टम को कितना सुरक्षित रखना चाहता है. अगर आपके पास भी कोई पुराना iPhone 5s या 6 है, तो सेटिंग्स में जाकर उसे तुरंत अपडेट कर लें.
यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट और नेटवर्क के लोग भेज रहे मैसेज, जैक डोर्सी के इस ऐप ने ईरान और युगांडा में मचाई धूम, ऐसे करता है काम