केवल Rs 29,999 में खरीद सकते हैं Apple iPhone XR, जानें कैसे…

HIGHLIGHTS

Amazon Great Indian Festival में है ऑफर

एक्सचेंज ऑफर में खरीद सकते हैं Apple iPhone XR मात्र Rs 29,999 में

Amazon India की Great Indian Festival सेल शुरू हुए तीन दिन हो गए हैं और यह सेल 29 सितम्बर से 4 अक्टूबर के बीच चलने वाली है। सेल के दौरान एक बढ़िया डील की अगर बात करें तो वो है Apple iPhone XR, जिसे आप Rs 29,999 की कीमत में खरीद सकते हैं।

Apple iPhone XR के 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 2018 में Rs 76,900 की कीमत में लॉन्च किया गया था लेकिन सेल के दौरान डिवाइस को Rs 42,999 में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं कुछ अन्य ऑफर्स भी इस डील में शामिल हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आप iPhone 8 (64GB) को एक्सचेंज ऑफर में देकर iPhone XR खरीदते हैं तो Rs 12,000 की छूट पा सकते हैं। इसके बाद iPhone XR आपको Rs 30,999 में मिल रहा है। अगर आप iPhone 8 Plus का 64GB वैरिएंट एक्सचेंज करते हैं तो आपके लिए iPhone XR की कीमत Rs 29,999 हो जाती है।

इसी तरह अगर आप iPhone 6 Plus का 64GB वैरिएंट एक्सचेंज ऑफर करते हैं तो आप iPhone XR को Rs 37,799 में खरीद सकते हैं। हालांकि, अगर आपका मौजूदा हों वर्किंग कंडीशन में नहीं होता है या डिवाइस पर स्क्रैच या क्रेक्स होते हैं तो नए फोन की डिलीवरी रोक दी जाएगी। यूज़र्स SBI डेबिट कार्ड या चुनिन्दा क्रेडिट कार्ड द्वारा फोन खरीदने पर Rs 2,000 तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

Apple iPhone XR में 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2436 x 1125 पिक्सल है, iPhone XR के बैक पर 12MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट पर 7MP का सिंगल सेंसर मौजूद है। प्रोसेसर की बात करें तो iPhone XR लेटेस्ट एप्पल A12 बीओनिक चिपसेट से लैस है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :