Apple iPhone 12 का मजाक उड़ाने वाले हो गए चुप, अब खुद ही कर रहे कॉपी, जानिये क्या है मसला

HIGHLIGHTS

Apple iPhone 12 ने एक बार फिर से इंडस्ट्री में ट्रेंड-सेटर के तौर पर देखा जा रहा है

iPhone 12 के साथ चार्जर न देने की बात को लेकर Samsung और Xiaomi ने Apple का काफी मजाक उड़ाया था

हालाँकि अब खबरें आ रही है कि Samsung और Xiaomi अपने आगामी फोंस के साथ चार्जर नहीं देने वाली हैं

हमने कई बार देखा है कि Apple के नए फोंस के आने के साथ ही उनके द्वारा एक नया ही ट्रेंड-सेट होता है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि Apple को यूँ ही ट्रेंड-सेटर नहीं कहा जाता है, ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, एप्पल ने अपने iPhone 12 के साथ बाजार में एक नया ही ट्रेंड-सेट कर दिया है। हम सभी जानते हैं कि अभी हाल ही में Apple iPhone 12 को लॉन्च किया गया था। हालाँकि एप्पल की ओर से इस फोन के लॉन्च के साथ यह भी घोषणा की गई थी कि इसके साथ चार्जर नहीं दिया जाने वाला है। इस ऐलान के बाद Samsung और Xiaomi की ओर से इस कदम का मजाक बनाया गया था। हालाँकि अब देखने में आ रहा है कि Apple के चलाये इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए यह मजाक करने वाले ही इसे अपनाने के लिए काम कर रहे हैं, ऐसा सामने आ रहा है Samsung और Xiaomi के आगामी फोंस के साथ कंपनी चार्जर नहीं देने वाली है। 

जो मजाक उठा रहे थे अब कर रहे हैं एप्पल को कॉपी

Xiaomi के CEO, Lei Jun ने Weibo पर पुष्टि की है कि कंपनी का आगामी फ्लैगशिप डिवाइस Mi 11 के साथ चार्जर नहीं देने वाली है, हालाँकि Lei Jun ने कहा है कि Mi 11 की पैकिंग को हल्का किया जाने वाला है, इसका सीधा सा मतलब है कि इसके बॉक्स में हमें चार्ज नहीं देखने को मिलने वाला है।

अपनी एक चर्चा के दौरान कंपनी के CEO ने कहा है कि, “चार्जर को बॉक्स से हटा दिया जाने वाला है, यह उन्होंने टेक्नोलॉजी और पर्यावरण संरक्षण से एक कॉल के दौरान कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि आशा है कि आपका सहयोग हमें मिलेगा। उन्होंने एक सवाल पूछते हुए यह भी कहा है कि क्या इंडस्ट्री प्रैक्टिस और पर्यावरण संरक्षण के बीच कोई बेहतर समाधान है?

सैमसंग ने भी उड़ाया था मजाक

सैमसंग ने भी Apple के इस कदम का मज़ाक उड़ाया लेकिन बाद में ट्वीट को डिलीट कर दिया। ऐसी भी अफवाहें हैं कि दक्षिण कोरियाई टेक प्रमुख जनवरी में अपनी फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी S21 सीरीज को लॉन्च करेगी, और इस सीरीज को भी बिना चार्जर के ही पेश किया जस एकता है।

यह देखा जाना बाकी है कि क्या चार्जर को हटाने से Mi 11 की कीमत कम करने में मदद मिलेगी या नहीं, हालाँकि iPhone के मामले में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला था। लेकिन नए iPhones के विपरीत, Xiaomi बढ़िया चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है हालाँकि अब ऐसा सामने आ रहा है कि इन्हें अलग से चार्जर लेना होगा।

आज लॉन्च हो रहा है Xiaomi Mi 11

इस हफ्ते की शुरुआत में, Xiaomi ने यह भी पुष्टि की थी कि Mi 11 लॉन्च किया जाने वाला है, और इसे 28 दिसम्बर यानी आज लॉन्च भी किया जाने वाला है। Mi 11 नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर द्वारा संचालित होने वाला पहला फोन होगा। रिलीज से पहले लीक हुई इमेजेज इसमें एक बढ़िया डिजाईन की ओर भी इशारा कर रही हैं, इसके अलावा इसमें कैमरा मोड्यूल एक बारे में भी जानकारी दे रही है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :