Apple iPhone हर साल एक नया ट्रेन्ड लेकर लॉन्च होते हैं। अब आईफोन सीरीज़ की नए डिवाइस की कॉन्सेप्ट तस्वीर सामने आई है। इससे पहले भी iPhone 11 के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। इस तस्वीर में फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा, LED फ़्लैश फ्लाइट और एप्पल के लोगों को देख सकते हैं। गूगल जल्द अपने Pixel 3a और 3a XL को फोंस को लॉन्च कर सकता है और इसी महीने 14 मई को वनप्लस अपने OnePlus 7 और 7 Pro स्मार्टफोंस को लॉन्च करेगा।
Hasan Kaymak (जर्मनी के ग्राफिक डिज़ाइनर) ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें आगामी iPhone 11 के डिज़ाइन को देख सकते हैं। नए आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा को दिया जाएगा। इससे पहले किसी आईफोन को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ नहीं देखा गया है। पिछले कुछ समय में भी एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें खुलासा हुआ था कि iPhone 11 और 11 Max के बैक पर ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि डिवाइस इस साल सितम्बर में लॉन्च किया जाएगा।
इसके अलावा एप्पल के एनलिस्ट Kuo ने बताया कि iPhone 11 और iPhone 11 Max को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 12+12+12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर होंगे। सेल्फी के लिए भी डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस होगा, वहीं दूसरा 12 मेगापिक्सल का 2x ज़ूम टेलीफ़ोटो लेंस होगा और तीसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस होगा। एक रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि डिवाइस में 3D ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) सेंसर भी मिल सकता है।
आईफोन 11 के बेस मॉडल की बात करें तो इस फोन में 6.1 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है और इस वैरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा की जगह डुअल कैमरा मिलेगा। यह कैमरा सेटअप 12+12 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस होगा और सेल्फी के लिए इस फोन में भी 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!