Apple के पहले Foldable की कीमत उड़ा देगी नींद.. रिपोर्ट में सामने आई प्राइस डिटेल्स, क्या खरीद पाएगा आम आदमी?

HIGHLIGHTS

इस साल एप्पल अपने पहले Foldable iPhone को लॉन्च कर सकता है।

इस साल आने वाले Apple iPhones के प्राइस को लेकर चर्चा हर ओर हो रही है।

एक रिपोर्ट में कंपनी पहले Foldable iPhone के प्राइस की डिटेल्स सामने आई हैं।

Apple के बहुप्रतीक्षित पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर टेक जगत में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन इस फोन को लेकर कुछ न कुछ देखने को मिल रहा है। इस साल 9 सितंबर 2026 को होने वाले एप्पल के स्पेशल इवेंट से ठीक पहले एक नई रिसर्च रिपोर्ट ने कंपनी के इस फोल्डेबल फोन की कीमत और हार्डवेयर से जुड़ी बड़ी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। असल में, मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple का पहला मुड़ने वाला फोन जिसे iPhone 18 Fold या iPhone Ultra नाम से पेश किया जा सकता है। सैमसंग के Galaxy Z Fold लाइनअप को सीधी टक्कर देने वाला है। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को अपनी जेब काफी ज्यादा ढीली करनी पद सकती है, क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत ही 1.89 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

फोल्डेबल आईफोन की संभावित कीमत

ट्रेंडफोर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple के इस आगामी iPhone की कीमत बेस मॉडल मॉडल के लिए $2,099 यानि (लगभग ₹1,98,300) से शुरू हो सकती है। इसके अलावा एक अन्य मॉडल को $2,299 (करीब 2,17,200 रुपये) के प्राइस में पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा अगर इस फोन के टॉप स्टोरेज मॉडल की कीमत को देखते हैं तो जानकारी मिल रही है कि यह $3,000 (लगभग 2,83,500 रुपये) के प्राइस के आसपास आ सकता है। अमेरिकी बाजार में मौजूदा iPhone 17 Pro Max का बेस मॉडल $1,199 (करीब 1,13,300 रुपये के) शुरुआती प्राइस में मिल रहा है। इसका मतलब है कि पहला फोल्डेबल आईफोन प्रो मैक्स मॉडल से लगभग दोगुना महंगा हो सकता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

रिपोर्ट के अनुसार, फोन के बाहर 5.5-इंच की OLED कवर स्क्रीन मिलेगी, जबकि अंदर की तरफ अनफोल्ड होने पर 7.8-इंच का बड़ा OLED पैनल खुलेगा। स्क्रीन पर 120Hz तक तक का ProMotion रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। Apple का पूरा ध्यान डिस्प्ले क्रीज (मुड़ने वाली जगह की लाइन) को लगभग गायब करने और डिवाइस को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद पतला रखने पर है।

इसके अलावा स्लिम डिजाइन और फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर के चलते इसमें Face ID की जगह पारंपरिक कैपेसिटिव Touch ID (फिंगरप्रिंट सेंसर) दिया जा सकता है।

2nm A20 Pro चिपसेट और 12GB RAM

iPhone 18 Fold में एप्पल का नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसे TSMC के अत्याधुनिक 2nm (नैनोमीटर) प्रोसेस पर तैयार किया जा रहा है, जो ऑन-डिवाइस AI टास्क्स को बिजली की रफ्तार से निपटाने के साथ-साथ शानदार पावर एफिशिएंसी देगा। फोन में भारी-भरकम टास्क्स और मल्टीटास्किंग के लिए 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज के लिए यूज़र्स को चार ऑप्शन हो सकते हैं, इनमें 256GB, 512GB, 1TB और 2TB मॉडल शामिल हैं।

48MP डुअल रियर सेंसर्स

बैक पैनल पर भारी 3-कैमरा मॉड्यूल के बजाय डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का वाइड कैमरा और 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होगा। वीडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन और मार्केट इम्पैक्ट

लीक्स के अनुसार, इस पतझड़ (Autumn) में Apple iPhone Ultra (Fold) के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश कर सकता है। वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल को भी इस साल पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट इस फोन को इस साल न लॉन्च करने की जानकारी दे रही हैं। अब देखना है कि आखिर क्या होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs Vivo T5 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :