Apple Launch Event 2026: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की लॉन्च डेट, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और प्रोडक्ट डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Apple Launch Event 2026: एप्पल के बड़े ईवेंट का आयोजन 9 सितंबर को होने जा रहा है।

इस ईवेंट में iPhone 18 Pro के साथ iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला Foldable Phone भी लॉन्च होने वाला है।

यहाँ ईवेंट की इंडिया टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और अन्य प्रोडक्टस की सम्पूर्ण जानकारी है।

टेक जगत का सबसे बड़ा दिन आ चुका है। क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज Apple अपने सालाना और साल के सबसे बड़ी लॉन्च इवेंट के आयोजन की पूरी तैयारी कर चुकी है। इस साल के लिउए कंपनी ने इस ईवेंट को Surprise and Shine नाम दिया है। यह इवेंट Apple के इतिहास का एक ऐतिहासिक मोड़ भी है। असल में, इस साल टिम कुक के पद छोड़ने के बाद कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस (John Ternus) पहली बार मंच संभालने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस ईवेंट में कौन से फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है, ईवेंट कब होने वाला है, ईवेंट की टाइमिंग इंडिया में क्या होने वाली है और कौन कौन से प्रोडक्टस को इस ईवेंट में लॉन्च किया जाने वाला है।

Apple Event 2026 में लॉन्च होंगे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max

इस इवेंट के सबसे बड़े आकर्षण iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max तो होने वाली हैं, इसके अलावा सभी की निगाहें एप्पल के पहले Foldable Phone पर होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार अपनी लॉन्च रणनीति में बदलाव कर रहा है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि कंपनी इस साल स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e को इए ईवेंट में लॉन्च न करके इन फोन्स को 2027 में लॉन्च कर सकती है। 9 सितंबर वाले ईवेंट में कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइस iPhone Ultra को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा कौन से अन्य फोन्स लॉन्च होंगे ये आप जान चुके हैं। आइए जानते हैं भारत में इस इवेंट को कब और कहां लाइव देखा जा सकता है और नए प्रो आईफोन्स में क्या-क्या क्रांतिकारी बदलाव देखे जाने वाले हैं।

Apple Event 2026 की डेट, टाइमिंग आदि की डिटेल्स

यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (10:30 PM IST) शुरू होगा। ईवेंट का आयोजन 9 सितंबर को किया जाने वाला है। अगर आप लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ईवेंट को देखना चाहते हैं तो आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट apple.com/apple-events के अलावा https://apple.com/apple-events पर जाना होगा। हालांकि, अगर आप YouTube पर यह लाइव देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे ईवेंट को लाइव देख सकेंगे।

आइए अब जानते हैं कि आखिर किन स्पेक्स और फीचर के साथ लॉन्च हो सकते हैं एप्पल के आगामी फोन।

iPhone 18 Pro और Pro Max दोनों ही नए A20 Pro प्रोसेसर पर लॉन्च किए जा सकते हैं, यह प्रोसेसर TSMC के 2nm प्रोसेस और Wafer-Level Multi-Chip Module (WMCM) पैकेजिंग पर तैयार किया गया है। प्रोसेस चिप को न केवल 18% तक ज्यादा ग्राफिक और कंप्यूटिंग स्पीड देगा, बल्कि फोन के गर्म होने (थर्मल्स) की समस्या को भी काफी हद तक नियंत्रित भी करने वाला है। कुछ मॉडल्स में Apple का अपना नया C2 5G मॉडेम और सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

कैमरा में हो सकते हैं बड़े बदलाव

इस बार का सबसे अहम हार्डवेयर अपग्रेड मेन कैमरे में मिलने वाला वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) लेंस है। यह डीएसएलआर कैमरों की तरह लेंस को तेज धूप में सिकुड़ने और कम रोशनी वाले इंडोर में ज्यादा खुलने की आजादी देगा, जिससे एक्सपोजर और नेचुरल बोकेह पर बेहतरीन कंट्रोल मिलेगा। फोन में एक ट्रिपल 48MP सेटअप मिलने वाला है, इसमें 48MP मेन लेंस, 48MP अल्ट्रा-वाइड और अपग्रेडेड टेलीफोटो लेंस का सपोर्ट बना रहेगा। इसके अलावा सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 24MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलन एवल है। इसके अलावा, कैमरा कंट्रोल बटन को री-डिजाइन करके ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है ताकि अनचाहे क्लिक्स से बचा जा सके।

बैटरी और डिस्प्ले भी होंगी चेंज

iPhone 18 Pro में 6.3-इंच और Pro Max में 6.9-इंच का 120Hz ProMotion LTPO OLED डिस्प्ले मिलने वाली है। फोन में Dynamic Island का साइज करीब 35% छोटा किए जाने की खबर है। iPhone 18 Pro की बैटरी को देखते हैं तो जानकारी मिल रही है कि इस फोन में लगभग 4,056mAh से 4,288mAh क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है, वहीं iPhone 18 Pro Max को कंपनी 5,500mAh से 5,567mAh की जम्बो बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

इवेंट में और क्या-क्या हो सकता है लॉन्च?

iPhone Ultra (कंपनी का पहला Foldable Phone) इस फोन को कंपनी एक 7.8-इंच इनर डिस्प्ले, 5.5-इंच आउटर स्क्रीन और साइड-माउंटेड Touch ID के साथ लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा कंपनी ई ईवेंट में Apple Watch Series 12 और Ultra 4 भी पेश कर सकती है। इस ईवेंट में कंपनी की ओर से AirPods 5 को भी लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro Series की क्या है लॉन्च डेट..मिल गई जानकारी, 10000mAh की बैटरी से लैस होंगे फोन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :