अमेज़न 26 जुलाई को भारत में अपनी पांचवीं प्राइम डे सेल शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिन तक चलने इस सेल में स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर्स प्राइम (Prime) सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी। Amazon स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, अप्लायंसेज, Amazon डिवाइसेज, फैशन एंड ब्यूटी, होम एंड किचन, फर्नीचर, एवरीडे एसेंशियल और अन्य पर कई डील ऑफर करेगा। डील्स तक पहुंच प्राप्त करने के लिए, आप प्रति वर्ष लगभग 999 रुपये या तीन महीने के लिए 329 रुपये का भुगतान करके प्राइम सदस्यता खरीद सकते हैं।
प्राइम मेंबर्स को फ्री, फास्ट डिलीवरी, अनलिमिटेड वीडियो, एड-फ्री म्यूजिक, एक्सक्लूसिव डील्स, पॉपुलर मोबाइल गेम्स पर फ्री इन-गेम कंटेंट आदि जैसे फायदे मिलते हैं। 18 से 24 वर्ष की आयु के ग्राहक भी प्राइम मेंबरशिप पर यूथ ऑफर का लाभ उठा सकते हैं और प्लान्स के दो विकल्पों के माध्यम से 50 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहक प्राइम के लिए साइन अप करके और अपनी उम्र की पुष्टि करके तुरंत 50 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त करने के लिए इस ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, अमेज़न बैंक ऑफ़र, एक्सचेंज ऑफ़र और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी प्रदान करेगा। यदि आप एक एचडीएफसी अकाउंट होल्डर हैं, तो एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान करने पर आपको 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने वाला है। हालाँकि अभी इस सेल में कुछ दिन हैं लेकिन इसके पहले ही अमेज़न ने आगामी डील्स और ओफेर्स की एक झलक प्रदान की है। आइये एक नजर डालते हैं!
स्मार्टफोन पर इन ऑफर्स के अलावा, अमेज़न कैमरा और एक्सेसरीज़ पर 60 प्रतिशत तक, लैपटॉप पर 35000 रुपये तक की छूट, स्मार्टवॉच पर 50 प्रतिशत की छूट, हेडफ़ोन पर 75 प्रतिशत की छूट, स्पीकर पर 70 प्रतिशत की छूट और कंप्यूटर कंपोनेंट्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट देने वाला है।