Samsung Galaxy M16 5G gets massive price drops on Amazon limited time offer
Amazon India की Great Festival Sale 2025 और Flipkart की Flipkart Big Billion Days Sale कल यानी 23 सितम्बर को सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो रही है। हालाँकि, Amazon Prime ग्राहकों के लिए सेल 22 सितम्बर को ही शुरू कर दी गई थी, ऐसे ही Flipkart के Plus और Black ग्राहकों के लिए भी यह सेल 22 सितम्बर को ही शुरू कर दी गई है। इसके अलावा GST 2।0 को भी आज यानी 22 सितम्बर को ही लागू कर दिया गया है। ऐसे में जहां GST रेटों में कमी आई है, वहीँ सेल भी तुरंत ही शुरू हो गई है। इसका मतलब है कि आपके लिए डील और डिस्काउंट का अम्बार मानो लग गया है। इस समय को अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या खासकर स्मार्टफोन आदि खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेस्ट समय है। हालाँकि, स्मार्टफोन्स की कीमतों में GST से कोई बदलाव नहीं आया है, क्योंकि मोबाइल फोन्स पर यह लागू नहीं होता है।
इस फेस्टिव सेल समय के दौरान अगर आप एक स्मार्टफोन को खासतौर पर सैमसंग के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता देते है कि आपके पास एक बेहतरीन मौक़ा है। आज हम आपको दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर सेल के दौरान मिलने वाले सैमसंग फोन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, यह सैमसंग फोन आपको 10000 रुपये के अंदर की कीमत में मिल जाने वाले हैं, आइये लिस्ट देखते हैं।
आइये जानते है कि आखिर कौन कौन से सैमसंग स्मार्टफोन आपको सस्ते में खरीदने के लिए मिलने वाला हैं, हम आपको दोनों ही प्लेटफार्म जिस प्राइस में आप इन सैमसंग फोन्स को खरीद सकते हैं, उनकी डिटेल्स देने वाले हैं।
Samsung Galaxy M06 स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौक़ा। अगर आप एक बजट फोन खरीदना चाहते हैं तो और आपका पसंदीदा ब्रांड सैमसंग है तो आप 12499 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M06 को केवल और केवल 7499 रुपये के प्राइस में अमेजन सेल में और 8463 रुपये के प्राइस में फ्लिप्कार्ट सेल में खरीद सकते हैं।
Galaxy M Series के इस फोन को भी आप बेहद ही सस्ते में खिरद सकते हैं। असल में, सैमसंग के इस फोन को Amazon India पर आप 10499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालाँकि, इसका लॉन्च प्राइस 15999 रुपये के आसपास है। फ्लिप्कार्ट सेल में यह फोन आपको सस्ते में मिलेगा।
Samsung Galaxy M05 स्मार्टफोन को सैमसंग की और से 9999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था, हालाँकि इस फोन को आप 6,249 रुपये के प्राइस में फेस्टिव सेल के दौरान खरीद सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने एक 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है, इसके साथ ही फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है।
Samsung Galaxy F07 स्मार्टफोन को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह फोन भी इस समय 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीदने के लिए मिलता है। असल में इस फोन के 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9999 रुपये है। हालाँकि, फेस्टिवल सेल के दौरान आप फोन को 8499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।
इन सभी सैमसंग फोन्स को आप सस्ते में खरीद सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि, अगर आप इन फोन्स को किसी को फेस्टिव सीजन में गिफ्ट के तौर पर देना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। यह सैमसंग फोन्स बेस्ट गिफ्ट भी हो सकते हैं।