Amazon Electronic Premier League 2026: शुरू होने जा रही सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स सेल, जानें डील्स और ऑफर डिटेल्स

अगर आप अपने गैजेट्स अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon का आने वाला सेल इवेंट आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. ई-कॉमर्स कम्पनी कुछ ही घंटों में Amazon Electronic Premier League 2026 नाम से एक ख़ास सेल शुरू करने जा रही है. यह सेल खास अभी चल रहे क्रिकेट सीज़न के लिए डेडिकेटेड है. यह सेल एक हफ्ते तक चलने वाली है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और तक एक्सेसरीज़ पर कई आकर्षक ऑफर्स देखने को मिलेंगे. इस सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, हेडफोन, कैमरा और अन्य तक प्रोडक्ट्स पर डील्स और छूट मिलेंगी. आइए जानते हैं इस सेल से जुड़ी हर ज़रूरी डिटेल..

Amazon Electronic Premier League 2026: सेल डेट और ऑफर

Amazon Electronic Premier League 2026 सेल की शुरुआत 6 मार्च को रात 12 बजे से होगी। यह सेल पूरे एक हफ्ते तक चलने वाली है और 12 मार्च को ख़त्म होगी। इस दौरान ग्राहक अलग-अलग टेक कैटेगरी में कई ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे। सेल के दौरान HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 4,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।

Amazon Electronic Premier League 2026 में मिलने वाली डील्स

Amazon ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि इस सेल में खरीदारों को कई आकर्षक डील्स मिलेंगी। खास तौर पर स्मार्टफोन्स पर अच्छी खासी छूट देखने को मिल सकती है। कंपनी के मुताबिक, कुछ लोकप्रिय स्मार्टफोन मॉडल्स पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा सकता है। डिस्काउंट में मिलने वाले फोन्स में iQOO 15R, iPhone Air, OnePlus Nord 5 और Redmi Note 15 Pro 5G जैसे मॉडल शामिल होंगे।

इनमें से कुछ डील्स के बारे में पहले ही पता चल चुका है. iQOO 15R, जो सेल के दौरान 53,999 रुपये के लिस्ट प्राइस में उपलब्ध होगा, इसे डिस्काउंट ऑफर्स के साथ 44,999 रुपये के डील प्राइस में ख़रीदा जा सकेगा। वहीं OnePlus Nord 5 की बात करें तो इस फोन को 34,999 रुपये के लिस्ट प्राइस की जगह स्पेशल डील में 33,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स पर 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: Vivo T5x 5G का इंडिया लॉन्च जल्द..AnTuTu स्कोर ने बनाया रिकॉर्ड, लॉन्चिंग से पहले देखें टॉप फीचर

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :