टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की ओर से आपके लिए एक धमाका ऑफर सामने आया है, आपको बता देते है कि अगर आप Apple के iPhone 11 और iPhone XR मोबाइल फोंस को खरीदने पर विचार बना रहे हैं तो आपके लिए एयरटेल की ओर से बढ़िया ऑफर पेश किया गया है। हम जानते हैं कि बहुत से लोग Apple iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने बजट के कारण वह Apple iPhone मॉडल्स को खरीद नहीं पाते हैं। लेकिन अब यह आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। अगर आप एयरटेल पोस्टपेड ग्राहक हैं तो आपको एयरटेल की ओर से धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। आइये जानते हैं कि आखिर एयरटेल पोस्टपेड ग्राहक कैसे इस एयरटेल ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
आपको बता देते है कि टेलीकॉमटॉक की एक रिपोर्ट से सामने आ रहा है कि अगर आप एक एलिजिबल एयरटेल पोस्टपेड ग्राहक हैं तो आपको Rs 36,00 और Rs 3,400 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाने वाला है। अगर आप iPhone 11 अरु iPhone XR को खरीदते हैं. यह ऑफर देश में सभी एयरटेल सब्सक्राइबर्स के लिए वैध्य है।
आपको यह भी बता देते है कि आपको जो ऑफर इन फोंस पर बैंक्स आदि के द्वारा दिया जा रहा है एयरटेल का ऑफर आपको उसके ऊपर से मिलने वाला है। उदाहरण के लिए मान लीजिये कि अगर आपको HDFC बैंक की ओर से Rs 6000 तक का ऑफर iPhone की खरीद पर मिल रहा है। इस मामले में इसमें अगर हम अलग से Airtel के डिस्काउंट को जोड़ देते हैं तो आपको लगभग Rs 9000 के आसपास का डिस्काउंट iPhone 11 और iPhone XR को खरीदने पर मिलने वाला है। अब अगर आप iPhone 11 को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको Airtel की ओर से Rs 3600 का डिस्काउंट दिया जाने वाला है। अब अगर मान लीजिये कि अगर iPhone 11 का 64GB मॉडल आपको Rs 68,300 में मिलने वाला था, यह आपको Rs 64,700 मात्र में ही एयरटेल के डिस्काउंट के बाद मिलने वाला है। ऐसा ही कुछ iPhone XR के साथ भी है, इसपर आपको Rs 3400 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इस ऑफर का लाभ आप रिटेल स्टोर्स जैसे क्रोमा और एप्पल यूनिकॉर्न स्टोर्स से भी उठा सकते हैं, इस ऑफर की शुरुआत 15 जुलाई से हुई है, और आपको यह 10 अगस्त 2020 तक मिलने वाला है।
इसलिए छूट का लाभ उठाने के लिए, आपको पहले एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करना होगा, अगर आपके पास पहले से ही आपके फोन यह एप्प है तो आपको ऐसा नहीं करना है। एक बार जब आप इसे डाउनलोड करते हैं, तो आपको कूपन को देखना होगा और "क्लेम नाउ" पर क्लिक करना होगा। जब आप आगे बढ़ते हैं, तो आपको ऑफ़र प्राप्त करने के लिए अपना एयरटेल नंबर एप्पल के साथ साझा करना होगा और फिर “प्रोसीड” पर क्लिक करना होगा। हालाँकि, आप केवल अपने लिए इस ऑफ़र का उपयोग कर सकते हैं और iPhones की खरीद के लिए अपने दोस्तों या परिवार को नहीं दे सकते क्योंकि यह ऑफ़र कोड नॉन-ट्रांसफरेबल है।
मान लीजिये, आप एक बार एयरटेल ग्राहक थे, लेकिन अब आपका नंबर काम नहीं कर रहा है तो आप इस लाभ का फायदा नहीं उठा सकते हैं। हालाँकि अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपने एयरटेल नंबर को फिर से शुरू करना होगा, आपको एक बार फिर से एयरटेल का सब्सक्राइबर बनना होगा। साथ ही, एक उपयोगकर्ता केवल एक बार ऑफ़र कूपन का उपयोग कर सकता है। अब अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 10 अगस्त से पहले ही इस ऑफर का लाभ लेना होगा।