AI+ Nova Flip 5G को भारत में AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G के साथ लॉन्च किया गया है. यह एक क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ा इनर डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट कवर स्क्रीन दी गई है. यह डिवाइस MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर पर चलता है और Android 15 आधारित NxtQ OS के साथ आता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4,325mAh बैटरी दी गई है, जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
AI+ Nova Flip 5G की कीमत भारत में 29,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है. यह फोन Glacier White कलर में आएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी. कंपनी ने बताया है कि यह डिवाइस मई में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि, सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है.
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.9 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2790 x 1188 पिक्सल है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स तक ब्राइटनेस और 10-बिट कलर सपोर्ट मिलता है. साथ ही इसमें 3.1 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे बिना फोन खोले भी कई जरूरी काम किए जा सकते हैं.
AI+ Nova Flip 5G में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित NxtQ OS पर चलता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है.
फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिलता है, जिससे पोर्ट्रेट शॉट्स लिए जा सकते हैं. फोल्डेबल डिजाइन की वजह से यह फोन हाफ-फोल्ड या होवर मोड में भी साफ तस्वीरें लेने में कैपेबल बताया गया है.
फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल होता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 4,325mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G SIM, Bluetooth, NFC, OTG और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा फोन में GPS (L1 और L5 बैंड), gyroscope, hall sensor और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. यह डिवाइस फोल्ड होने पर 7.2mm मोटा है और इसका वजन करीब 193 ग्राम है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स