मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल जल्द ही बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन आईफ़ोन 7 लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है. फ़िलहाल कंपनी अपने इस स्मार्टफ़ोन पर काम कर रही है. अभी तक इस नए स्मार्टफ़ोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं और अब इस स्मार्टफ़ोन के बारे में एक नया खुलासा हुआ है. एप्पल अपने नए डिवाइस आईफ़ोन 7 के तीन नए वेरिएंट पेश का सकती है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom – First Impressions Hindi Video
इसके पहले तक चर्चा थी कि आईफ़ोन 7 के दो वेरिएंट आईफ़ोन 7 और आईफ़ोन 7 प्लस को रिलीज़ किया जायेगा. दिखाई गई तस्वीर एक साईट से ली गई है जिसमें आईफ़ोन 7 के एक वेरिएंट को दिखाया गया है. इस वेरिएंट का नाम आईफ़ोन 7 प्रो या आईफ़ोन 7 प्रो प्रीमियम हो सकता है. इस तीसरे वेरिएंट पर फिलहाल अभी काम चल रहा है. इस फोन को आईफ़ोन यूज़र्स के डिमांड पर बनाया जा रहा है.
इसके फीचर्स की अगर बात करे तो इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. जैसा की पहले भी बताया जा चुका है की खबर है कि ऐंटिना बैंड को डिवाइस के टॉप और बॉटम एज पर शिफ्ट किया जा सकता है. इसके साथ इसके कैमरे में लेज़र ऑटो फोकस होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा इसमें 3GB रैम मौजूद हो सकती है.
इसे भी देखें: लेनोवो के Zuk Z1 की पहली फ़्लैश सेल होगी आज, कीमत Rs. 13,499
इसे भी देखें: HTC 10, वन A9 और वन M9 को मिलेगा एंड्राइड N अपडेट