Samsung Galaxy S24 Ultra
सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Ultra अब अमेज़न पर मात्र 79,999 रुपये में उपलब्ध है. लिस्टिंग के अनुसार, फोन पर 41 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो कि इसकी असली कीमत 1,34,999 रुपये से 54,000 रुपये कम है. ऑफर में नो-कॉस्ट EMI और चुनिंदा कार्ड्स पर बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं. यह ऑफर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर मिल रहा है.
अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक, फोन का डील प्राइस 79,999 रुपए है जबकि इसका असल प्राइस 1,34,999 रुपये है. इस पर 54,000 रुपये यानी 41% की सीधी छूट मिल रही है। जो ग्राहक Amazon Pay ICICI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, वे शुरुआती नो-कॉस्ट EMI प्लान के तहत प्रति माह 3,879 रुपए की किस्तों में भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा, Amazon Pay यूज़र्स को फोन की खरीद पर 2,399 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिल रहा है.
अगर आपके पास कोई कार्ड नहीं है, तो फोन की कीमत 79,999 रुपये ही रहेगी. लेकिन अगर आप Amazon Pay कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ऑफर लागू होने के बाद कीमत घटकर 76,999 रुपये तक हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 200 रुपये से कम में अनलिमिटेड 5G, Jio का ये प्लान है एकदम झकास! बाकी बेनेफिट्स भी तगड़े
कंपनी ने इस ऑफर की आखिरी तारीख नहीं बताई है. स्टॉक की उपलब्धता और बैंक ऑफर की एलिजिबिलिटी के आधार पर फाइनल प्राइस में बदलाव हो सकता है. कुछ पिनकोड्स पर ग्राहकों को ओवरनाइट डिलीवरी का विकल्प भी दिया जा रहा है.
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 6.8-इंच का डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.