अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो प्रीमियम लुक के साथ साथ कीमत के मामले में भी दमदार हो, तो Honor की नई 600 Series के फोन्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं, ऐसा भी कह सकते हैं कि अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपने ऑफिशियल चैनल्स पर इस फोन की झलकियां दिखानी शुरू कर दी हैं और कुछ देशों में इसे लेकर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव किए जा चुके हैं, इसका यह भी मंतलब है कि अब इस फोन का लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।
Honor 600 Series के डिजाइन को अगर देखा जाए तो यह पहली नजर में ही आपका ध्यान अपनी ओर खींचता है। फोन के बैक पैनल को अगर देखा जाए तो यह एक फ्लैट पैनल है, इसके अलावा कंपनी की ब्रांडिंग को बीच में रखा गया है, और ऊपर की ओर एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, यह देखने में ऐसा है, जैसा iPhone 17 Pro Max नजर आता है। फोन में तीन कैमरे और LED फ्लैश इसी मॉड्यूल में पैक किए गए हैं।
इसके साथ साथ अगर फ्रन्ट को देखते हैं तो यहाँ फोन में एक पंच-होल देखा जा सकता है, यह काफी पतले बेजल्स से लैस है, इसके अलावा यह देखने में काफी मॉडर्न और क्लीन लुक प्रदान करता है। जानकारी के अनुसार, Honor ने एक ऑरेंज कलर वेरिएंट भी टीज़ किया है जो साफ बताता है कि कंपनी इस बार युवा खरीदारों को कहीं न कहीं टारगेट करने का प्लान कर रही है।
Honor 600 Series में 6.57 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाने के लिए फोन में Snapdragon 8 Series प्रोसेसर दिया जाने वाला आई, जो इसे एक दमदार फोन के तौर पर सामने रख सकता है।
कैमरा को देखा जाए तो इस फोन के Pro मॉडल में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है, यह OIS से लैस होने वाला है। अगर इस कैमरा ऑप्शन की बात करें तो यह आमतौर पर इस प्राइस रेंज में नहीं मिलता। इसके अलावा जानकारी आ रही है कि फोन के बेस मॉडल में ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 9000mAh की बैटरी है, अगर यह सच होता है तो जाहिर तौर पर इस सेगमेंट में यह बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इस बड़ी बैटरी को कंपनी की ओर से उठाया जाने वाला एक बड़ा और बोल्ड कदम कहा जा सकता है, इसे एक गेमचेंजर मूव के तौर पर भी देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max, iPhone 18 Pro और iPhone 18 की कीमत से लेकर प्राइस डेट तक सम्पूर्ण जानकारी