16GB RAM, 50MP OIS कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले Vivo फोन पर धमाकेदार छूट! धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

By

Vivo स्मार्टफोन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने शानदार ऑफर पेश किया है। ब्रांड का Vivo Y400 5G अब डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह 5G फोन 8GB रैम, बड़ी 6000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा जैसी खूबियों के साथ आता है। खास बात यह है कि इसके सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर बचत का मौका दिया जा रहा है। आइए पूरी डील और फोन की खासियतें जानते हैं।

Vivo Y400 5G पर मिल रहा डिस्काउंट

Vivo Y400 5G को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध कराया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी गई थी, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल कंपनी इस स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है।

यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के जरिए दिया जा रहा है। ऑफर लागू होने के बाद 128GB मॉडल की प्रभावी कीमत 27,499 रुपये रह जाती है, वहीं 256GB वेरिएंट को 30,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑफर का फायदा लेने के लिए Axis Bank, Kotak Bank या HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करना जरूरी होगा। साथ ही ग्राहक इसे 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Vivo Y400 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y400 5G में 6.67 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। यह AMOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android आधारित Funtouch OS 15 पर रन करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है।

फोन में 8GB फिजिकल रैम दी गई है और इसमें एक्सेन्डेड फीचर भी मौजूद है। इसकी मदद से अतिरिक्त 8GB वर्चुअल रैम जोड़कर कुल 16GB RAM जैसी परफॉर्मेंस हासिल की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए vivo Y400 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके बैक पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 2MP का बोकेह लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी हेल्थ 4 साल तक बेहतर बनी रह सकती है। दावा किया गया है कि फुल चार्ज होने के बाद यह डिवाइस करीब 61 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Croma Summer Sale: एयर कूलर्स पर 52% तक की छूट, Havells-Usha समेत कई मॉडल्स मिल रहे बेहद सस्ते

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By