सस्ता हुआ Apple का ये वाला लैपटॉप..बार बार नहीं मिलता खरीदने का ऐसा मौका, जल्दी करें
Apple के इस नए नवेले लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का एक बेहतरीन मौका।
Apple MacBook Neo को इस प्लेटफॉर्म पर सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Apple के इस लैपटॉप को 40000 रुपये के प्राइस के अंदर खरीदने का मौका मिल रहा है।
अभी पिछले महीने ही Apple की ओर से MacBook Neo लैपटॉप को लॉन्च किया गया था। यह लैपटॉप खासतौर पर स्टूडेंट्स के अलावा एव्रीडै यूजर्स के लिए पेश किया गया था। इस लैपटॉप के साथ कंपनी ने अपने महंगे एकोसिस्टम को सस्ते में ग्राहकों को दिया। इस लैपटॉप का शुरुआती प्राइस कंपनी ने पहले ही 69,900 रुपये के आसपास रखा था। हालांकि, इस समय तक इसपर कोई डिस्काउंट नहीं दिया गया था, लेकिन अब यह सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। आइए जानते है कि इस लैपटॉप को आप कैसे और किस प्लेटफॉर्म पर सस्ते में यानि 40000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं।
SurveyApple MacBook Neo कैसे और कहाँ मिल रहा सस्ते में?
अगर आप Apple MacBook Neo लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं तो इसका प्राइस आप जानते हैं कि 69,900 रुपये के आसपास है। इस समय यह इसी प्राइस में लिस्ट भी है लेकिन अगर आप इसे सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपको Croma पर जाना होगा। यहाँ Everything Apple Sale चल रही है। इस सेल में आपको ऐसे दमदार ऑफर मिल रहे हैं कि इनका इस्तेमाल करके आप लैपटॉप को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं।
अगर आप स्टूडेंट या टीचर हैं तो आपके लिए प्राइस घटकर 62,910 रुपये के आसपास पहुँच जाने वाला है। इसके अलावा Croma पर आपको 7000 रुपये के आसपास का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, अगर आपके पुराने लैपटॉप की कंडीशन अच्छी है तो आप 12,500 रुपये के आसपास का अलग से एक्सचेंज ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ साथ इस लैपटॉप पर आपको दमदार बैंक कैशबैक भी मिल रहा है, जो लगभग लगभग 4000 रुपये के आसपास का है।
अगर इन सभी डिस्काउंट को मिला दिया जाए या ऐसा हो कि आपको सब डिस्काउंट एक साथ मिल जाए, जो कम समय ही होता है। तो इस लैपटॉप को आप केवल और केवल 39,410 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। अगर इस प्राइस कट को देखा जाए तो यह बहुत ही ज्यादा बड़ा है। इसे तो लगभग लगभग लैपटॉप को आधी कीमत में खरीदने का बेहतरीन मौका कहा जा सकता है। अगर आप एप्पल में जाना चाहते हैं तो आपको शुरुआत इसी लैपटॉप से करनी चाहिए।
MacBook Neo में क्या मिलता है?
अगर आप Apple MacBook Neo को खरीदने जा रहे हैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि इसमें आपको क्या मिल रहा है। इस लैपटॉप में एक 13-इंच की Liquid Retina डिस्प्ले मिलती है, जो शार्प विसुअल देने में सक्षम है। इसमें वाईब्रेन्ट कलर के साथ साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस मिल रही है। इसके अलावा इसमें A18 Pro चिप्प मिलता है। इससे लैपटॉप की परफॉरमेंस दमदार हो जाती आई। इसके अलावा इसमें 16-Core Neural Engine मिलता है। इससे आप AI से जुड़े काम कर सकते हैं।
इसके अलावा इसमें 1080p FaceTime Camera भी मिलता है, इस लैपटॉप में डुअल माइक्रोफोन भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें यही स्पीकर और डॉल्बी अटमॉस सपोर्ट मिलता है। एप्पल इस लैपटॉप को लेकर कहता है कि इसमें 16 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें MacOS Tahoe के सपोर्ट के साथ साथ Apple Intelligence Features भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या दुनिया का चूना लगा रहा है ChatGPT का जनक? कोई झूठा तो कोई बता रहा सनकी, लग रहे गंभीर आरोप
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile