Xiaomi ने भारत में Smartphones से आगे बढ़कर अपनी अगली बड़ी रणनीति की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने नए Sub-Brand Mijia को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसे Company ने ‘its dedicated home and lifestyle sub-brand in India’ के तौर पर प्रोमोट भी कर रही है। जानकारी के लिए बता देते है कि Xiaomi की ओर से यह घोषणा Xiaomi की भारत में मौजूदगी का अगला फेज है, जो कंपनी के Home Ecosystem को और मजबूत करने वाला है।
यह पूरी घोषणा ऐसे वक्त पर हुई है जब Xiaomi भारत में अपने 12 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। 2014 में भारत में एंट्री करने के बाद Xiaomi ने अपने Portfolio को Smartphones से बढ़ाकर Smart TVs, Tablets और AIoT Products तक फैलाया है। हालांकि, अब Mijia के आने के साथ कंपनी अब अपने Global Human × Car × Home Ecosystem के Home Pillar पर ज्यादा फोकस करने जा रही है। यह Ecosystem 2023 में ग्लोबल बाजार में पेश किया जा चुका है और यह Personal Devices, Smart Home Products और Electric Vehicles को Xiaomi HyperOS के जरिए आपस में कनेक्ट करता है।
Mijia शब्द का मतलब होता है ‘Mi Home’। यह ब्रांड अब Xiaomi के India Portfolio में Xiaomi, Redmi और POCO के साथ शामिल किया जा चुका है। आगे चलकर कंपनी के सारे Home और Lifestyle Products Mijia by Xiaomi की ब्रांडिंग के तौर पर सेल किए जाने वाले हैं।
इस नए ब्रांड के तहत Xiaomi India अपनी मौजूदा Home Appliance Categories में पकड़ मजबूत करने की योजना बना रहा है, जिसमें Air Purifiers जैसे प्रोडक्ट आदि शामिल हैं। इसके साथ ही Company Mijia by Xiaomi Brand के तहत Large Home Appliances Segment में भी एंट्री लेगी।
Company का कहना है कि इस कदम का मकसद एक ज्यादा Connected Smart Home Experience देना है, जिसमें उसके Devices के पूरे Ecosystem में गहरी Integration हो। यानी सिर्फ अलग-अलग Products बेचना नहीं, बल्कि उन सभी को आपस में जोड़कर एक Seamless Smart Home Experience तैयार करना Xiaomi का असली मकसद है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra मिल रहा 42000 रुपये सस्ता.. Amazon Sale में मिलेगा कौड़ियों के दाम