Winter Olympics 2026: विन्टर ओलंपिक 2026 के लिए Google ने बनाया ये शानदार डूडल, देखें खासियत

Updated on 04-Feb-2026

Winter Olympics 2026: चाहे नया साल हो, कोई ऐतिहासिक दिन हो या फिर कोई बड़ा ग्लोबल इवेंट- Google हमेशा अपने Doodle के ज़रिए लोगों का ध्यान उस खास मौके की ओर खींचता आया है, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए Google ने आज Winter Olympics 2026 को सेलिब्रेट करने के लिए भी कुछ ऐसा ही किया है, गूगल ने इस खास ग्लोबल ईवेंट के लिए एक शानदार एनिमेटेड Doodle बनाया है, जिसे आप गूगल एप को ओपन करते ही देख सकते हैं।

इस बार Google Doodle में कर्लिंग (Curling) खेल को दिखाया गया है, जो विन्टर ओलंपिक के सबसे दिलचस्प और रणनीति से भरे खेलों में से एक माना जाता है। इससे पहले भी Google ने साल 2018 के विंटर ओलंपिक्स के दौरान इसी खेल पर आधारित डूडल बनाया था।

Winter Olympics 2026 के लिए Google का एनिमेटेड Doodle

Google के होमपेज पर दिख रहा यह नया Doodle Milano Cortina 2026 Winter Olympics के लिए है। ये गेम 6 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं और इस बार इनकी मेजबानी इटली कर रहा है। गूगल डूडल में एक खिलाड़ी को बर्फ पर घुटनों के बल झुककर भारी पत्थर को स्लाइड करते हुए दिखाया गया है। खिलाड़ी के पीछे बनी हल्की-सी धुंधली इमेज उसकी स्पीड और मूवमेंट को भी दिखा रही है, जो Google के लोगो के अक्षरों की जगह लेती हुई नज़र आती हैं। पूरा डूडल गेम की स्पीड, फोकस और स्ट्रैटेजी को बेहद खूबसूरती से दिखा रहा है।

आखिर क्या होता है कर्लिंग गेम?

कर्लिंग को अक्सर मज़ाक में कहा जाता है, बर्फ, पत्थर और झाड़ू वाला खेल, लेकिन असल में यह एक हाई-लेवल स्ट्रैटेजी गेम है। यह गेम भी क्रिकेट की तरह हैंडशेक से शुरू होता है और टॉस के ज़रिए तय होता है कि पहले कौन सी टीम खेलेगी। इस गेम में दो टीमें होती हैं, हर टीम में चार खिलाड़ी। खिलाड़ी बारी-बारी से करीब 44 पाउंड (लगभग 20 किलो) का पत्थर बर्फ पर स्लाइड करते हैं। इनका लक्ष्य होता है 12 फीट के ‘हाउस’ के सेंटर में पत्थर को सबसे नज़दीक पहुंचाना।

कर्लिंग में स्कोरिंग कैसे होती है?

हाउस के अंदर बने सर्कल्स के सेंटर के सबसे करीब जो टीम का पत्थर होता है, वही टीम स्कोर करती है। अगर एक टीम के एक से ज्यादा पत्थर विरोधी टीम से ज्यादा करीब हैं, तो सभी को पॉइंट्स में गिना जाता है। हर राउंड को ‘End’ कहा जाता है। सभी Ends पूरे होने के बाद, जिस टीम के सबसे ज्यादा पॉइंट्स होते हैं, वही विजेता बनती है।

झाड़ू क्यों लगाते हैं खिलाड़ी?

कर्लिंग का सबसे दिलचस्प हिस्सा होता है खिलाड़ियों का ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना और बर्फ पर झाड़ू लगाना। असल में यह चिल्लाना टीम का स्किप (Captain) करता है, जो अपने खिलाड़ियों को निर्देश देता है। झाड़ू लगाने से बर्फ की सतह बदलती है, जिससे पत्थर की स्पीड और दिशा कंट्रोल की जा सकती है। इसी वजह से यह खेल देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही दिमागी खेल है।

क्यों खास है आज का Google Doodle?

यह Doodle सिर्फ एक खेल को नहीं, बल्कि Winter Olympics 2026 की भावना, रोमांच और ग्लोबल स्पोर्ट्स स्पिरिट को दर्शाता है। Google का मकसद यही है कि लोग जान सकें कि आज का दिन क्यों खास है और दुनिया किन बड़े आयोजनों की तैयारी में जुटी है।

यह भी पढ़ें: 4 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: लगातार गिरावट के बाद आज सोने-चांदी के दामों में रिकवरी, देखें ताज़ा रेट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :