क्यों हो जाते हैं लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के फीचर्स लीक

Highlights

आज हम आपको बता रहे हैं कि क्यों लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो जाते हैं.

आजकल स्मार्टफोन लोगों की मूल ज़रूरत बन चुकी है, इसी के साथ लोगों के पास स्मार्टफोंस के कई विकल्प भी मौजूद हैं. इसी होड़ में कंपनियाँ अन्य डिवाइसेज़ से हट के प्रोडक्ट्स बनाना चाहती हैं और इसीलिए लॉन्च से पहले अपने डिवाइस के बारे में जानकारी साझा नहीं करती हैं. उसके बाद भी ज़्यादातर हैंडसेट्स के फीचर्स लीक हो जाते हैं. अब यह सवाल बनता है कि फोंस के फीचर्स लीक क्यों होते हैं? आज हम इसी सवाल की बात कर रहे हैं, कि क्यों यह फीचर्स लॉन्च से पहले ही लीक हो जाते हैं. 

हम सभी जानते हैं कि स्मार्टफोन को बनाने में कई काम करने होते हैं, जैसे मैन्यूफैक्चरिंग, असेंबल, शिपिंग आदि. कई बार स्मार्टफोन बनाने वाले लोग ही इसके फीचर्स लीक कर देते हैं. 

किसी भी लीक रिपोर्ट के पीछे कंपनी के इंटरनल सोर्स का हाथ होता है और कई बार रिटेल सेलर्स और शिपिंग डीलर्स भी फीचर्स लीक कर देते हैं. 

ऐसा भी होता है कि कंपनियाँ फोन की पब्लिसिटी के लिए इसके फीचर्स लीक कर देती हैं. सभी कंपनियाँ ऐसा नहीं करती हैं लेकिन कुछ कंपनियाँ अपने डिवाइस को ख़बरों में लाने के लिए ऐसा करती हैं. 

कुछ लीक्स में स्मार्टफोन के कैमरे, डिज़ाइन, रैम और प्रोसेसर जैसी जानकारियाँ पता चलती हैं, जिससे लोगों के बीच फ़ोन का सस्पेंस खत्म हो जाता है. फोन की तस्वीर लीक होने से उसके डिज़ाइन, स्क्रीन साइज़ और अन्य कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चलता है. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile