WhatsApp अब OpenAI और Gemini को टक्कर देने की तैयारी में है. कंपनी अपने कस्टम AI चैटबॉट बिल्डर के साथ इन AI Tools को टक्कर देगी. Meta अपने पॉपुलर मैसेजिंग ऐप को AI के मामले में सुपर पावरफुल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. AI टूल्स आजकल हर ऐप का फेवरेट फीचर बन गए हैं और WhatsApp इस रेस में पीछे नहीं रहने वाला.
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही एक नया टैब लाने वाला है. जिससे आप बिना कोडिंग के अपने AI चैटबॉट्स बना सकेंगे. ये AI चैटबॉट्स आपके कन्वर्सेशन पार्टनर भी बन सकते हैं यानी आप इनसे मनचाही बातें कर सकते हैं.
WABetaInfo की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर अभी Android और iOS के कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट हुआ है. WhatsApp में एक नया टैब आएगा, जिसका नाम होगा AI Studio. इस टैब पर आपको वो सारे चैटबॉट्स दिखेंगे, जो आपने पहले बनाए हैं.
WhatsApp एक स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस के जरिए आपको AI चैटबॉट बनाने में मदद करेगा. आपकी दी गई इनपुट्स के बेस पर चैटबॉट जेनरेट होगा. AI Studio का मैसेज बॉक्स साफ कहता है कि Meta आपके AI के साथ इंटरैक्शन्स को अपने सिस्टम्स को बेहतर बनाने के लिए यूज कर सकता है. साथ ही, Meta यह भी ट्रैक करता है कि आप AI का इस्तेमाल कैसे करते हैं, ताकि आपको रिलेटेड चैटबॉट मॉडल्स दिखाए जा सकें.
WhatsApp ये सुनिश्चित कर रहा है कि AI Studio हर यूजर के लिए आसान हो और इसके लिए आपको कोई टेक्निकल नॉलेज की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. यानी, कोई भी बिना कोडिंग के अपने कस्टम AI चैटबॉट बना सकता है.
नो-कोड बिल्डर: AiSensy या Landbot की तरह बिना कोडिंग के चैटबॉट बनाएं.
पर्सनलाइज्ड चैट्स: आप चैटबॉट का टोन (प्लेफुल, प्रोफेशनल) और पर्सनैलिटी सेट कर सकते हैं.
Meta AI इंटीग्रेशन: Meta का Llama 4 मॉडल चैटबॉट को पावर देगा, जो पर्सनलाइज्ड और कन्टेक्स्ट-अवेयर जवाब दे सकता है.
प्राइवेसी नोट: Meta आपके AI इंटरैक्शन्स को इम्प्रूवमेंट के लिए यूज करेगा लेकिन पर्सनल चैट्स एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहेंगे.
यूज केस: FAQs, रेसिपी जेनरेशन, शेड्यूलिंग या फन कन्वर्सेशन्स के लिए.
WhatsApp अभी इस फीचर को डेवलप कर रहा है, यानी इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा टाइम लग सकता है. फिलहाल, यह बीटा वर्जन (Android 2.25.18.4 और iOS 25.17.10.75) में कुछ यूजर्स को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: 30 दिन तक धकाधक चलेगा सिम, साथ में डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत केवल 147 रुपये से शुरू