Vodafone Idea (Vi), Reliance Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए एक बेहतरीन प्लांस को लेकर आया है। कंपनी का यह प्लान 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान की कीमत 666 रुपये है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में…
Vodafone Idea का 666 रुपये वाला प्लान आपको 77 दिनों की वैलिडिटी देता है। यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर 77 दिनों की वैलिडीटी के साथ मिलने वाला है। इस प्लान में 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: 2 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO 9T, हो सकती है ये कीमत
इसके साथ ही आपको Binge All Night, Hero Unlimited और Vi Movies & TV का फ्री एक्सेस दिया जाता है। लेकिन बता दें कि इस रिचार्ज प्लान को लेने से आप इसके बारे में कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर लें। आइए अब जानते है कि आखिर Reliance Jio के 666 रुपये की कीमत वाले प्लान में आपको क्या दिया जा रहा है।
बता दें कि रिलायंस जियो 666 रुपये के प्लान पर 77 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें: OnePlus 10T को 3 अगस्त को भारत में किया जाएगा लॉन्च, Amazon पर दिखाई दिया डिवाइस