भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक, वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड ने आज iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone SE, iPhone X, iPhone Xs Max और iPhone XR के लिए e-sim की घोषणा की है, आपको बता देते हैं कि यह सेवा कम्पीटेबल एप्पल डिवाइसेस पर वोडाफोन पोस्टपेड ग्राहकों को दी जाने वाली है. अर्थात् Apple के इन फोंस का इस्तेमाल कर रहे लोग अब eSIM का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सेवा जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप और गैलेक्सी फोल्ड पर भी उपलब्ध होगी। वर्तमान में यह सेवा कुछ चुनिंदा सर्कल जैसे मुंबई, दिल्ली और गुजरात में ही उपलब्ध है।
इसका मतलब है कि वोडाफोन के पोस्टपेड यूजर्स को eSIM का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें अपने फोन के लिए एक फिजिकल सिम की जरूरत नहीं होने वाली है। अर्थात् ऐसा भी कह सकते हैं कि उन्हें नेटवर्क पर एक्सेस के लिए किसी भी सिम की जरुरत होगी, क्योंकि इसकी जगह eSIM ले लेने वाली है। eSIM एक इंटीग्रेटेड सिम चिप होती है, जो किसी भी सपोर्टेड मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के साथ काम कर सकती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को नोर्मल कॉलिंग, SMS और डाटा एक्सेस के लिए अपने फिजिकल सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं है. हालाँकि अभी तक हम ऐसा ही कुछ देखते हैं आये हैं।
अब अगर आप वोडाफोन के वर्तमान ग्राहक हैं तो आपके लिए यह प्रक्रिया अलग होने है, इसके अलावा अगर आप नए ग्राहक हैं तो आपके लिए यह प्रक्रिया अलग होने वाली है, लेकिन दोनों ही स्थिति में आप अपने फोन में बड़ी आसानी से ई-सिम को प्राप्त कर सकते हैं। आइये अब जानते है कि अगर आप वर्तमान वोडाफोन ग्राहक हैं तो आपको क्या करना होगा, और अगर आप नए ग्राहक हैं तो आपको क्या करना होगा।
इसके लिए आपको एक SMS को भेजना होगा, जो इस प्रकार है, आपको अपने अपने मोबाइल फोन में eSIM टाइप करने के बाद अपने ईमेल आईडी को एक स्पेस के बाद दर्ज करके 199 पर भेजना होगा।
हालाँकि अगर आपके फोन नंबर के साथ कोई भी ईमेल आईडी रजिस्टर नहीं है तो आपको email लिखकर उसके बाद एक स्पेस देना होगा, और फिर अपनी ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा, इस SMS को भी आपको 199 पर सेंड करना है।
एप्पल डिवाइसेस: अब आपको इस बात को सुनिश्चित करना है कि आपका फोन वाई-फाई या मोबाइलडाटा पर कनेक्ट है।