vivo v80 lite expected price
इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में वीवो की V-सीरीज हमेशा से अपने स्लीक डिजाइन और कैमरा-फोकस्ड फीचर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखी जाती रही है। लेकिन इस बार वीवो अपनी इस सीरीज को मिड-रेंज से ऊपर उठाकर सीधे प्रीमियम और फ्लैगशिप श्रेणी में ले जाने की तैयारी में एक बड़ा कदम उठाने वाली है। एक हालिया रिपोर्ट को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Vivo V80 अक्टूबर के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। मशहूर टिपस्टर योगेश ब्रार की ओर से एक X Post से मिल रही जानकारी के अनुसार, इस बार फोन का पूरा फोकस सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग और Zeiss-ब्रांडेड टेलीफोटो लेंस पर होने वाला है। हालांकि, इन हाई-एंड कैमरा अपग्रेड्स के चलते इसकी कीमत 60,000 रुपये के ऊपर जा सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार Vivo V80 को अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते में इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने भी इसे लेकर अभी तक ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया है। लीक का दावा है कि इस फोन की शुरुआती कीमत 60,000 रुपये से भी ज्यादा हो सकती है। अब अगर ऐसा होता है, या यह बात सच होती है तो वीवो के इस फोन की टक्कर बाजार में पहले से मौजूद OPPO Reno16 के अलावा अन्य कुछ अपर मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से होने वाली है।
Vivo V80 India launch by October 1st week
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) September 7, 2026
– Near compact form factor (6.59")
– Zeiss Telephoto lens
– Better cameras compared to last gen
– Cinematic grade video
Pricing: ₹60k +
वीवो V-सीरीज में इस बार सबसे बड़ा सुधार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी डिपार्टमेंट में देखने को मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर Zeiss-ब्रांडेड तीन कैमरे मिलने की बात कही गई है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप/टेलीफोटो लेंस हो सकता है। फोन में खास तौर पर सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग और एडवांस पोर्ट्रेट मोड्स को भी जोड़ा जाने वाला है, यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स को बड़े पैमाने पर अपनी ओर आकर्षित करने वाला है।
इसके अलावा इस फोन में एक 50-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस (AF) सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है, जो वाकई दमदार होने वाला है।
Vivo V80 में 6.59-इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बनाने के लिए स्क्रीन पर कंपनी 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दे सकती है। फोन को मजबूत एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम पर तैयार किया जाने वाला है। साथ ही, स्क्रीन के नीचे फास्ट और सुरक्षित 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होने वाला है, फोन में पानी-धूल से सुरक्षा के लिए IP68 + IP69 की मजबूत रेटिंग्स भी हैं।
पुराने Vivo V70 की 6,500mAh बैटरी के मुकाबले नए Vivo V80 में 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। इसे चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। लीक्स की मानें तो कंपनी इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट रख सकती है, इस प्रोसेसर को आप पुराने फोन में भी दे चुकी है। अगर फोन की कीमत सच में 60,000 रुपये से ऊपर जाती है तो जाहिर है कि फोन की परफॉरमेंस और प्रोसेसर को लेकर बहस छिड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Realme 16x vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, और कीमत की तुलना