फेसबुक ने कहा है कि वह एंड्रायड यूजर्स के कॉल और टेक्स्ट डेटा बिना उनकी अनुमति के सुरक्षित नहीं रखते हैं और कहा है कि यह चलन 'व्यापक रूप से' है और यूजर्स के पास अनुमति नहीं देने का विकल्प होता है।
फेसबुक ने कई मीडिया रपटों की प्रतिक्रिया में यह बात कही है, जिनमें दावा किया गया था फेसबुक अपने यूजर्स के कॉल और टेक्स्ट डेटा सालों से जमा करती आ रही है।
होम एप्लायंसेज पर मिल रहे हैं ख़ास डिस्काउंट और EMI ऑफर्स
प्रौद्योगिकी वेबसाइट आर्क्स टेक्निका ने कहा है कि एंड्रायड सेलफोन यूजर्स ने ध्यान दिया है कि फेसबुक उनके निजी कॉल के आंकड़े सुरक्षित रखता जा रहा है।
हालांकि, फेसबुक के प्रवक्ता का कहना है कि "कॉल लॉग को सुरक्षित रखने का चलन व्यापक है, जोकि आपके फोन कांटैक्ट को अपलोड करने पर बनता है।"
फेसबुक ने यह भी कहा कि यूजर्स की सूचनाओं को सुरक्षित ढंग से संग्रहित किया जाता है और किसी तीसरे पक्ष को इसे बेचा नहीं जाता है।
फेसबुक ने कहा, "आप फेसबुक के साथ जो भी साझा करते हैं, उस पर हमेशा आपका नियंत्रण होता है।"
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें