बीते बुधवार को दुनिया में सबसे बड़ा ट्विटर हैक सामने आया था, इस हैक के तहत दुनिया की जानी मानी हस्तियों के ट्विटर एकाउंट्स को हैक किया गया था। इस लिस्ट में बराक ओबामा, जो बिडेन, जेफ बेजोस, वॉरेन बफे, बिल गेट्स, माइक ब्लूमबर्ग, एलोन मस्क, कान्ये वेस्ट और अन्य के एकाउंट्स शामिल हैं। जाहिर है कि इस घटना के बाद ट्विटर की सिक्यूरिटी पर भी सवाल उठने लगे हैं। ट्विटर ने अपने बयान में इस बात को भी माना है कि वह इस घटना से अवगत है। आप कंपनी का इस बारे में किया गया ट्विट यहाँ देख सकते हैं।
https://twitter.com/TwitterSupport/status/1283526400146837511?ref_src=twsrc%5Etfw
इस घटना के कुछ समय के बाद ही महाराष्ट्र साइबर पुलिस की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में लोगों को इस परकार की हैकिंग से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि ट्विटर पर इस घटना के बाद भारत के भी कुछ बड़े लोगों के एकाउंट्स को निशाना बनाया जा सकता है। इस तरह की घटना पर अलर्ट रहने के लिए भी इस एडवाइजरी में जानकारी मौजूद है। आप इस एडवाइजरी को यहाँ देख सकते हैं:
https://twitter.com/ANI/status/1283751141247823872?ref_src=twsrc%5Etfw
जैसे कि हमने आपको बताया है कि इन हैक किये गए एकाउंट्स से कुछ अलग ही तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं, जैसे हमने आपको अभी बताया है कि बिटकॉइन आदि से जुड़े ट्विट किये गए हैं, इनमें यह भी शामिल है कि अगर आप बिटकॉइन एड्रेस पर 1,000 डॉलर भेजते हैं तो आपको 2,000 डॉलर प्राप्त होने वाले हैं। इस तरह के ट्विट भी इन एकाउंट्स से यानी हैक हुए एकाउंट्स से सामने आ रहे हैं।
आपको बता देते हैं कि कुछ फर्जी ट्वीट तेजी से हटाए गए, लेकिन एकाउंट्स पर नियंत्रण पाने के लिए सभी संघर्ष करते दिखाई दिए। उदाहरण के लिए, अरबपति टालसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलोन मस्क के मामले में, एक ट्वीट सॉलिसिटिंग क्रिप्टोक्यूरेंसी को हटा दिया गया था और कुछ समय बाद, एक और ट्विट यहाँ नजर आने लगा था।