फ्री में Temple डिवाइस दे रहे हैं Zomato वाले दीपिंदर गोयल, केवल 100 यूनिट ही तैयार, जानें क्या करता है काम

HIGHLIGHTS

Temple डिवाइस की 100 यूनिट तैयार

ब्रेन ब्लड फ्लो ट्रैक करने का दावा

कीमत और लॉन्च डिटेल अभी बाकी

भारत में हेल्थ टेक सेगमेंट में एक नया प्रयोग देखने को मिल रहा है. Deepinder Goyal के स्टार्टअप Temple ने अपने ब्रेन मॉनिटरिंग डिवाइस की पहली 100 यूनिट तैयार कर ली हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट अब प्रोटोटाइप से आगे बढ़कर सीमित प्रोडक्शन स्टेज में पहुंच गया है.

फाउंडिंग यूजर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

Temple अब शुरुआती यूजर्स की तलाश में है. कंपनी ने एथलीट्स, साइंटिस्ट्स, डॉक्टर, फाउंडर्स और हेल्थ को लेकर गंभीर लोगों को “फाउंडिंग यूजर” बनने के लिए आवेदन करने को कहा है.

इसके लिए यूजर्स को अपना नाम, ईमेल, फोन नंबर और सोशल मीडिया डिटेल्स देनी होंगी, साथ ही 500 कैरेक्टर में यह बताना होगा कि वे इस डिवाइस से क्या उम्मीद रखते हैं. चुने गए लोगों से WhatsApp के जरिए संपर्क किया जाएगा.

54 मिलियन डॉलर की फंडिंग और मजबूत सपोर्ट

करीब तीन महीने पहले Temple ने 54 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी. इस राउंड में शुरुआती निवेशक, Zomato से जुड़े लोग और Temple के 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने निवेश किया.

यह फंडिंग करीब 190 मिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर हुई, जिससे साफ है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर निवेशकों का भरोसा काफी मजबूत है.

ब्रेन ब्लड फ्लो ट्रैक करेगा नया डिवाइस

Temple का यह वियरेबल एक खास तकनीक पर काम करता है, जो रियल टाइम में दिमाग में ब्लड फ्लो को ट्रैक करने का दावा करता है. कंपनी के अनुसार, अभी तक कोई भी कंज्यूमर डिवाइस इस तरह का डेटा नहीं देता.

यह डिवाइस Deepinder Goyal के “gravity ageing hypothesis” पर आधारित है, जिसमें कहा गया है कि लंबे समय तक खड़े रहने या सीधे रहने से धीरे-धीरे दिमाग में ब्लड फ्लो कम हो सकता है.

Zomato से हटकर नए प्रयोग की ओर कदम

इस साल की शुरुआत में Deepinder Goyal ने Zomato की पेरेंट कंपनी Eternal में अपने CEO पद से इस्तीफा दे दिया था और अब वह वाइस चेयरमैन की भूमिका में हैं. उनकी जगह Albinder Dhindsa को नया ग्रुप CEO बनाया गया है. Goyal अब नए और रिस्की प्रयोगों पर ध्यान दे रहे हैं, जिसमें Temple उनका बड़ा प्रोजेक्ट है.

डिवाइस को लेकर उठे सवाल

Temple के इस डिवाइस को लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स ने कुछ सवाल भी उठाए हैं. उनका कहना है कि स्किन पर पहना जाने वाला सेंसर क्या सच में दिमाग के अंदर के ब्लड फ्लो को सही तरीके से माप सकता है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है.

इसके अलावा कंपनी ने अभी तक डिवाइस की कीमत, लॉन्च टाइमलाइन या क्लिनिकल टेस्टिंग से जुड़े डेटा को सार्वजनिक नहीं किया है. फरवरी में कंपनी की एक हायरिंग पोस्ट भी चर्चा में रही थी, जिसमें इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए बॉडी फैट प्रतिशत की शर्त रखी गई थी, जिससे ऑनलाइन बहस शुरू हो गई थी.

यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :