सोनी ने अपने A6000 की ही पीढ़ी का नया कैमरा A6300 जो कि एक मिररलेस कैमरा है, लॉन्च किया है. इस कैमरा की कीमत Rs. 74,990 तय की गई है. इस कीमत में ही आपको 16-50mm, f/3.5-f/5.6 लेंस भी मिल रहे हैं जो लगभग 1,150 डॉलर के आसपास के हैं.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Samsung Galaxy S7 Edge Review (After 1 Month of Usage) Video
इस कैमरा में आपको 24.2 मेगापिक्सेल का सेंसर सोनी के 4D AF सिस्टम के साथ मिल रहा है साथ ही इसमें वही प्रोसेसर भी है जो A6000 में था यानी Bionz X इमेज प्रोसेसर. इसकी नेटिव रेंज 100-25600 है और कैमरा अब फुल मैग्नीशियम अलॉय बॉडी के साथ आ रहा है जो डस्ट और मोइस्चर रेसिस्टेंट है.
लेकिन इसकी स्क्रीन में कुछ बदलाव नहीं किया गया है यानी इसमें भी 3-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो टचस्क्रीन नहीं है.
इसे भी देखें: डिक्सन टेक्नोलॉजीज भारत में मई से बनाएगी जियोनी फोंस
इसे भी देखें: मोटो X फोर्स स्मार्टफ़ोन मिल रहा है बहुत ही सस्ती कीमत में