Reliance Industries Ltd (RIL) का 48वां सालाना एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) चल रहा है. इस दौरान कंपनी ने अपने फ्यूचर के प्लान के बारे में भी जानकारी दी. इस इवेंट के दौरान ही कंपनी ने अपना नया प्रोडक्ट भी पेश किया. कंपनी ने अपने आने वाले प्रोडक्ट JioFrames को पेश किया.
JioFrames मेटा के Ray-Ban Glasses को टक्कर देगा. JioFrames में कई फीचर्स दिए गए हैं. इसको Reliance Jio Infocomm के चेयरमेन आकाश अंबानी ने पेश किया. उन्होंने इसके फीचर्स की झलकियां भी दी. हालांकि, प्रोडक्ट की कीमत को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया.
आकाश अंबानी ने कहा कि JioFrames AI-पावर्ड प्लेटफॉर्म है. जो मल्टीपल भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. उन्होंने इसको हैंड-फ्री AI पावर्ड कंपेनियन कहा, जो भारतीयों के काम करने और मनोरंजन के अनुसार डिजाइन किया गया है. आइए आपको इसके मुख्य फीचर्स के बारे में डिटेल्स में बताते हैं.
Reliance AGM में घोषित JioFrames की मुख्य विशेषताएं यहां दी गई हैं:
JioFrames के अलावा इवेंट के दौरान, Akash Ambani ने हाल ही में लॉन्च की गई Jio PC सर्विस की भी घोषणा की. यह सर्विस किसी भी स्क्रीन को केवल एक Jio सेट-टॉप बॉक्स कनेक्ट करके एक कंप्यूटर में बदल सकती है.
Akash Ambani ने कहा, “JioPC वह क्रांतिकारी प्रोडक्ट है जो आपके टीवी, या किसी अन्य स्क्रीन को एक फुल-फीचर, AI-रेडी कंप्यूटर में बदल देता है. आप अपने Jio सेट-टॉप बॉक्स से एक कीबोर्ड कनेक्ट करके आसानी से शुरुआत कर सकते हैं. तुरंत, आपको बिना किसी शुरुआती निवेश के Jio के क्लाउड द्वारा पावर्ड एक वर्चुअल कंप्यूटर मिल जाता है.
आप केवल उतना ही पेमेंट करते हैं जितना आप यूज करते हैं. और क्योंकि JioPC क्लाउड में रहता है, यह हमेशा अप-टू-डेट, सुरक्षित रहता है, और आप अपनी बढ़ती जरूरतों के आधार पर अपनी मेमोरी, स्टोरेज और कंप्यूटिंग पावर को दूर से ही अपग्रेड कर सकते हैं.”
यह भी पढ़ें: YouTube पर बार-बार Ads आने से परेशान? Jio की इस ट्रिक से मिलेगा प्रीमियम वाला मजा, 1 रुपया भी नहीं होगा खर्च