Reddit Data Hack! हैकर्स ने चुराया Reddit का इतना डेटा, $4.5 मिलियन फिरौती की कर रहे मांग, क्या API पॉलिसी में होगा बदलाव?

By
HIGHLIGHTS

Reddit का 80GB डेटा चुराकर हैकर्स $4.5 मिलियन की फिरौती मांग रहे हैं

Reddit ने हाल ही में अपनी API गाइडलाइंस को अपडेट किया था

हैकर्स Reddit की नई API पॉलिसी वापस लेने की मांग कर रहे हैं

Reddit API प्राइजिंग चेंज के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट में हैकर्स ने ऐप डेवलपर्स और पेज मोडरेटर्स के साथ हाथ मिला लिया है। अब ये हैकर्स $4.5 मिलियन की फिरौती मांग रहे हैं और साथ ही Reddit की नई API पॉलिसी वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 

BlackCat नाम के एक फिरौती लेने वाले ग्रुप ने फरवरी में एक फिशिंग कैम्पेन की मदद से Reddit से लगभग 80GB डेटा की चोरी की थी। अब हैकर्स Reddit को धमकी दे रहे हैं कि अगर कंपनी ने उनकी मांगे पूरी नहीं कीं तो वह सारा डेटा लीक कर देंगे। 

यह भी पढ़ें: Vivo X90s Launch Confirm! Vivo के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन से इस दिन उठेगा पर्दा, मिलेगा प्रीमियम चिपसेट, हैवी स्टोरेज और बहुत कुछ…

Reddit ने अपने प्लेटफॉर्म पर फिशिंग अटैक की जानकारी मिलने पर एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी की: 

"Reddit सिस्टम्स भारी फिशिंग अटैक के कारण हैक हो गए हैं। हैकर्स को कुछ इंटरनल डॉक्युमेंट्स, कोड और कुछ इंटरनल बिज़नेस सिस्टम्स का एक्सेस मिल गया है।"

Reddit ने हाल ही में अपनी API गाइडलाइंस को अपडेट किया था, जहां थर्ड-पार्टी ऐप डेवलपर्स को इसके API को इस्तेमाल करने के लिए कुछ फीस देने के लिए कहा गया था। यह ऐप डेवलपर्स की कम्यूनिटी और मोडरेटर्स के बीच ज्यादा नहीं चला और फिर उन्होंने पॉप्युलर सबरेडिट्स को प्राइवेट करके इसके Reddit Blackout नाम से प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया। 

The Verge की एक रिपोर्ट के मुताबिक Reddit के CEO, Steve Huffman ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म कभी भी थर्ड-पार्टी ऐप्स को सपोर्ट करने के लिए नहीं बनाया गया था और कंपनी अपनी लेटेस्ट पॉलिसी में कोई भी बदलाव नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: Realme Phones Stealing Data: डेटा चोरी के मामले पर हुई तगड़ी जांच पड़ताल, देखें Realme ने इस फीचर को लेकर क्या दिया जवाब

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By