Pushpa: The Rise, हिन्दी में देखने के लिए खत्म हुआ इंतज़ार बस दो दिन में होगी Amazon पर रिलीज़

Highlights

Pushpa: The Rise 14 जनवरी को होगी हिन्दी में रिलीज़

पिछले हफ्ते अमेजन पर तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में आ चुकी है फिल्म

जानें किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है हिन्दी में पुष्पा द राइज़

2021 के आखिर में धमाका मचा चुकी Pushpa: The Rise OTT प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर उपलब्ध हो चुकी है हालांकि, Hindi में अभी भी यह फिल्म उपलब्ध नहीं हुई है। हालांकि अब नई जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी को इस फिल्म को प्राइम विडियो (Pushpa: The Rise OTT on Prime) पर रिलीज़ किया जाने वाला है। हालांकि, इसी दौरान नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ‘ये काली काली आंखें’ और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ह्यूमन रिलीज़ होने वाली है। अब देखना होगा कि एक साथ रिलीज़ होने वाली इन फिल्मों में कौन-सी वेब सीरीज़ या मूवी लोगों को अधिक पसंद आने वाली है।

Pushpa: The Rise को पिछले हफ्ते ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) में रिलीज़ किया गया था। हिन्दी भाषी दर्शक फिल्म को अंग्रेज़ी सबटाइटल्स के साथ देख चुके हैं। पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर यह फिल्म काफी चर्चा में रही है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

अगर इस फिल्म की बात करें तो यह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के सीमावर्ती जंगलों में मिलने वाले लाल चन्दन की विदेशों में तस्करी पर बनी फिल्म है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक कुली का काम करते करते नंबर 1 स्मगलर बन जाता है। अब फिल्म को अमेज़न प्राइम विडियो पर केवल 2 दिन में रिलीज़ किया जाना है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile