अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नेपडील के बड़ा अब पेटीएम ने भी अपनी सेल की शुरुआत कर दी है. पेटीएम ने महा बाज़ार सेल शुरू की है और इस सेल के तहत कंपनी कई स्मार्टफोंस पर भारी कैशबैक दे रही है. यह सेल शुरू हो गई है और यह 14 अक्टूबर तक चलेगी.
इस सेल के तहत एप्पल आईफ़ोन 7 32GB Rs. 60,000 में मिल रहा है, साथ ही कंपनी इस पर Rs. 6,000 का कैशबैक भी दे रही है. आईफ़ोन 7 के 128GB स्मार्टफ़ोन को इस सेल के तहत Rs. 70,000 में ख़रीदा जा सकता है, इस पर कंपनी Rs. 6,000 का कैशबैक दे रही है. साथ ही आईफ़ोन 7 प्लस 32GB को भी पेटीएम से Rs. 70,000 में ख़रीदा जा सकता है, इस पर भी Rs. 6,000 का कैशबैक मिल रहा है. वही अगर बात करें आईफ़ोन 7 256GB और आईफ़ोन 7 प्लस 128GB और 256GB की तो इन पर भी Rs. 7,000 का कैशबैक पाया जा सकता है.
इसके अलावा इस सेल में आईफ़ोन 5s को Rs. 20,945 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है और इस पर Rs. 3,000 का कैशबैक मिल रहा है. आईफ़ोन 6 16GB को Rs. 37,995 में ख़रीदा जा सकता है, इस पर Rs. 5,000 का कैशबैक मिल रहा है. वहीं आईफ़ोन 6s 128GB को यहाँ से Rs. 61,339 में ख़रीदा जा सकता है, इस पर Rs. 10,000 का कैशबैक मिल रहा है.