Paytm में आया नया अपडेट, बिना इसके नहीं होगा UPI ट्रांजैक्शन, बिना ATM कार्ड के भी निकाल सकेंगे पैसे

HIGHLIGHTS

Paytm ने बायोमेट्रिक UPI पेमेंट और कार्डलेस एटीएम फीचर लॉन्च किया

अब यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पेमेंट वेरिफाई कर सकते हैं

बिना एटीएम कार्ड के QR स्कैन करके कैश निकाला जा सकता है

Paytm New Feature: Paytm ने अपने प्लेटफॉर्म पर दो नए फीचर्स पेश किए हैं. इनमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और कार्डलेस एटीएम विदड्रॉल शामिल हैं. इन फीचर्स के जरिए यूजर्स अब UPI पेमेंट को फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से वेरिफाई कर सकते हैं, जबकि एटीएम से बिना कार्ड के कैश निकालना भी संभव हो गया है.

यह अपडेट Reserve Bank of India के नए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन नियमों के बाद आया है. यह अपडेट 1 अप्रैल से लागू हुए हैं. इन नियमों के तहत अब डिजिटल पेमेंट के लिए केवल OTP पर्याप्त नहीं है, बल्कि अतिरिक्त वेरिफिकेशन जैसे PIN, पासवर्ड या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी हो गया है.

Paytm का बायोमेट्रिक फीचर

Paytm का बायोमेट्रिक फीचर Android डिवाइस के फिंगरप्रिंट सेंसर और iOS डिवाइस के फेस आईडी दोनों को सपोर्ट करता है. कंपनी के अनुसार, यूजर का बायोमेट्रिक डेटा न तो Paytm और न ही बैंक द्वारा स्टोर किया जाता है, जिससे प्राइवेसी सुरक्षित रहती है. National Payments Corporation of India के दिशानिर्देशों के अनुसार, बायोमेट्रिक UPI ट्रांजैक्शन की सीमा 5,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन तय की गई है. हालांकि, पारंपरिक UPI PIN का विकल्प भी यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा.

बायोमेट्रिक फीचर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को Paytm ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर सेटिंग्स खोलनी होती है. वहां “Pay with Fingerprint” या “Pay with Face ID” विकल्प चुनकर बैंक अकाउंट से लिंक करना होता है. इसके बाद ऑन-स्क्रीन स्टेप्स पूरा करने पर यह फीचर चालू हो जाता है.

कार्डलेस एटीएम विदड्रॉल फीचर

कार्डलेस एटीएम विदड्रॉल फीचर के जरिए यूजर बिना डेबिट कार्ड के भी कैश निकाल सकते हैं. इसके लिए यूजर का बैंक अकाउंट Paytm UPI से लिंक होना जरूरी है. एटीएम पर “UPI Cash Withdrawal” विकल्प चुनकर राशि दर्ज करनी होती है और स्क्रीन पर दिखने वाले QR कोड को Paytm ऐप से स्कैन करना होता है. इसके बाद UPI PIN वेरिफिकेशन के बाद कैश मिल जाता है.

इस फीचर के तहत एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं. यह सुविधा उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है जो कार्ड साथ नहीं रखते या डिजिटल माध्यम से कैश निकालना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :