क्या आपका स्मार्टफोन भी आजकल बिना वजह गर्म हो रहा है? या फिर बैटरी तेजी से खत्म हो रही है? अगर आपको लगता है कि आपका फोन पुराना हो गया है, तो रुकिए! हो सकता है कि आपके फोन में एक ऐसा Malware घुस गया हो जो दिखाई तो नहीं देता, लेकिन अंदर ही अंदर आपके फोन को खोखला कर रहा है. यह नया वायरस इतना चालाक है कि यह AI का इस्तेमाल करके आपकी नाक के नीचे चोरी कर रहा है.
आमतौर पर वायरस या मैलवेयर आपके फोन से पर्सनल डेटा चुराने या जासूसी करने के लिए आते हैं. लेकिन Dr. Web की रिपोर्ट में जिस नए मैलवेयर का खुलासा हुआ है, उसका मकसद बिल्कुल अलग है. यह वायरस Artificial Intelligence (AI) का इस्तेमाल करके यह पता लगाता है कि आपकी स्क्रीन पर कब विज्ञापन (ads) आ रहे हैं और फिर यह उन पर अपने आप क्लिक कर देता है. सबसे खतरनाक बात यह है कि आपको पता भी नहीं चलता कि बैकग्राउंड में यह सब हो रहा है.
चूंकि यह मैलवेयर लगातार बैकग्राउंड में काम करता रहता है और विज्ञापनों को लोड/क्लिक करता रहता है, इसका सीधा असर आपके फोन की सेहत पर पड़ता है.
रिसर्चर्स ने पाया है कि यह मैलवेयर मुख्य रूप से Third-party App Stores (जैसे Xiaomi का GetApps) और बाहर से डाउनलोड की गई APK फाइल्स के जरिए फैल रहा है. जो लोग गूगल प्ले स्टोर के बाहर से ‘मोडेड’ (Modded) या क्रैक ऐप्स डाउनलोड करते हैं, उनके फोन में इसके घुसने का खतरा सबसे ज्यादा है.
इससे बचने का सबसे आसान तरीका है- सावधानी.
यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट और नेटवर्क के लोग भेज रहे मैसेज, जैक डोर्सी के इस ऐप ने ईरान और युगांडा में मचाई धूम, ऐसे करता है काम