घर बैठे LPG Cylinder Online Booking कैसे करें: यहां देखें Noida, Lucknow, Delhi and other City Wise घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट

इस समय ईरान के साथ चल रहे इस्राइल और अमेरिका के तनाव का असर भारत में दिखने लगा है। कुछ दिनों से ऐसा देखा जा रहा है कि LPG यानि रसोई गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस समय देश के लगभग लगभग हर हिस्से से ऐसी खबरें आ रही है कि बहुत से रेस्टोरेंट आदि को केवल इसलिए बंद करना पड़ रहा है क्योंकि घरेलू गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार ने चिंता न करने का आश्वासन भी दिया है। सरकार अपनी ऑइल सोर्सिंग को 40 देशों में बढ़ा रही है, ऐसे में संकेत मिल रहे है कि आने वाले समय में LPG Gas की किल्लत से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा एक दूसरी खबर पर नजर डालें तो रिपोर्ट ऐसा कहती है कि इस दौरान रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को लगभग लगभग 1300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी के लिए आ रही खबरों से जानकारी मिल रही है कि LPG के डोमेस्टिक सिलेंडर आसानी से मिल जा रहे हैं लेकिन अभी के लिए कमर्शियल सिलेंडर आदि पर संशय बना हुआ है।

आज हम आपको यह बताने वाले है कि कैसे आप LPG Cylinder Online Booking कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसा करने के जीतने भी तरीके हैं, उन सभी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे, साथ ही साथ आपको यहाँ Noida, Lucknow और Delhi के अलावा City Wise घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं। आइए एक एक करके सभी डिटेल्स देखते हैं। सबसे पहले यह जानते है कि आप ऑनलाइन और अन्य तरीकों से कैसे LPG Gas Cylinder की Booking कर सकते हैं।

इन सबसे आसान तरीकों से घर बैठे करें Online LPG Cylinder Booking!

अगर आपके पास Indane Gas है तो आइए जानते है कि आप ऑनलाइन बुकिंग के साथ साथ अन्य किन तरीकों से घरेलू गैस की बुकिंग कर सकते हैं।

ऑनलाइन LPG Gas Booking के लिए क्या करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Indian Oil की आधारिक वेबसाईट पर जाना होगा और यहाँ आपको लॉग इन या साइन इन करना होगा।
  • हालांकि, एक चीज को सबसे पहले सुनिश्चित करें कि जिस भी मोबाइल नंबर से आप LPG Gas Booking करने जा रहे हैं वह Indian Oil के साथ रेजिस्टर होना चाहिए।
  • अगर आप एक नए यूजर हैं तो आपको यहाँ एक अकाउंट बनाना होगा, उसके लिए register पर क्लिक करें, यह बटन आपको टॉप राइट कॉर्नर पर नजर आने वाला है।
  • लॉगिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको बुकिंग के ऑप्शन नजर आने वाले हैं। आप यहाँ से सभी स्टेप्स को फॉलो करके बुकिंग कर सकते हैं। यहीं पर आपको पेमेंट भी करना होगा।

IVRS से भी हो सकती है बुकिंग

  • अगर आप IVRS यानि कॉल के जरिए बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको 7718955555 पर कॉल करना होगा।
  • याद रखें यह कॉल आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से ही करना है।
  • यहाँ सभी स्टेप्स को फॉलो करके भी आप LPG Gas की बुकिंग कर सकते हैं।
  • यहीं पर आपको Payment भी करना होगा।

Missed Call करके भी LPG Gas की Booking हो सकती है

अगर आप मात्र मिस कॉल देकर अपने घर के लिए LPG Booking करना चाहते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आपको इसके लिए भी एक नंबर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से डायल करना होगा, वह नंबर 8454955555 पर है। इसपर मिस कॉल करने पर आप अपनी गैस की बुकिंग कर सकते हैं।

WhatsApp से भी की जा सकती है LPG Gas Booking

अगर आप व्हाट्सएप से एलपीजी गैस की बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको व्हाट्सएप पर 7588888824 को सेव करना होगा।
इसके बाद आपको इस नंबर पर गैस की बुकिंग के लिए हर महीने केवल एक Hi लिखकर भेजना है।
इसके बाद चैटबोट आपको कई ऑप्शन देने वाला है। आपको बुकिंग का ऑप्शन चुनकर गैस की बुकिंग को अंजाम दे देना है।
आप पेमेंट भी यहीं पर कर सकते हैं या गैस सिलेंडर प्राप्त होने के बाद भी पेमेंट कर सकते हैं।

Mobile App से कैसे करें Indane Gas LPG Cylinder की बुकिंग

  • अगर आप एप के माध्यम से बुकिंग को अंजाम देना चाहते हैं तो आप एंड्रॉयड या iOS से Indane Pay App को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।
  • यहाँ आपको ऑर्डर सिलेंडर बटन मिलने वाला है। इसपर क्लिक करके आप बुकिंग कर सकते हैं।
  • इसी दौरान आप पेमेंट भी कर सकते हैं।

PhonePe Paytm से भी की जा सकती है बुकिंग

इसके अलावा आप जो भी पेमेंट एप का इस्तेमाल करते हैं, उससे भी LPG Gas की बुकिंग कर सकते हैं। जैसे मनकर चलिए कि आप PhonePe का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पहली दफा अपने कनेक्शन और एजेंसी नंबर को ऐड करके बुकिंग को अंजाम देना है। इसके अलावा और इसके बाद अपने आप ही हर महीने आपको केवल एक बटन दबाने का कम करना है और बुकिंग बड़ी ही आसानी से हो जाने वाली है।

Bharat Gas के लिए भी आप ऐसे ही और इन सभी तरीकों से LPG Gas की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, उसके लिए नंबर, वेबसाइट और एप अलग अलग होंगे। अब आप जिस भी कनेक्शन को इस्तेमाल कर रहे हैं, जानते हैं कि आखिर कैसे इनका इस्तेमाल करके LPG Gas की बुकिंग की जा सकती है। आइए अब जानते है कि आखिर LPG Booking के किस नियम में हाल ही बदलाव हुआ है।

LPG Gas Booking का कौन सा नियम बदल चुका है?

जानकारी के लिए बता देते हैं कि अभी हाल ही में Ministry of Petroleum and Natural Gas ने domestic LPG Cylinders की बुकिंग की अवधि को अब 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। अभी तक के लिए आप 21 दिन के बाद दूसरे सिलेंडर के लिए बुकिंग कर सकते थे हालांकि, अब इस अवधि को 25 दिन कर दिया गया है। इस कदम को यूजर्स तक समय पर LPG Cylinder पहुँचाने के लिए उठाया गया है। आइए अब जानते है कि Noida घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट क्या हैं।

Noida, Lucknow, Delhi and other City Wise घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट
सिलेंडर का प्रकारवजननोएडालखनऊदिल्ली
घरेलू (Domestic)5 KGRs. 317.00Rs. 331.00Rs. 317.50
घरेलू (Domestic)14.2 KGRs. 910.50Rs. 950.50Rs. 913.00
कमर्शियल (Commercial)19 KGRs. 1884.50Rs. 2007.00Rs. 1884.50
कमर्शियल (Commercial)47.5 KGRs. 4348.00Rs. 4654.00Rs. 4348.00

Noida में घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट

सबसे पहले आपको बता देते हैं कि LPG Gas Cylinder की कीमतों में पिछले कुछ दोनों में भारी इजाफा हुआ है, अभी तक जो सिलेंडर आपको आपके घर के लिए 800-850 रुपये के प्राइस में मिल रहा था, आज वह आपको 900 रुपये के भी ऊपर की कीमत में मिल रहा है। आइए जानते हैं Noida में घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट।

14.2 किलो के डोमेस्टिक सिलेंडर को इस समय 910.50 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकत है। हालांकि, अगर कमर्शियल गैस के रेट की बाट करें तो 19 किलो का सिलेंडरआपको 1884.50 रुपये के प्राइस में मिल राय है। वहीं 5KG डोमेस्टिक LPG Gas की कीमत 317 रुपये है और यहीं कमर्शियल 47.5 किलो गैस की कीमत 4348 रुपये है।

Lucknow में घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट

आइए अब जानते हैं कि आखिर यही प्राइस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कितना है।

अगर लखनऊ में यह प्राइस देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि आज डोमेस्टिक 14.2 किलों सिलेंडर की कीमत 950.50 रुपये है। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2007 रुपये के आसपास है। इसके अलावा 5 किलो का घरेलू सिलेंडर 331 रुपये और 47.5 किलो का कमर्शियल सिलेंडर आपको 4654 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है।

Delhi में घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट

आइए अब दिल्ली में LPG Gas Cylinder की कीमतों पर एक नजर डालते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो Noida और Lacknow के मुकाबले यहाँ LPG Gas Cylinder आपको 14.2 किलो वजन में 913 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। अगर आप 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 1884.50 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। 5 किलो के डोमेस्टिक सिलेंडर को 317.50 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, दिल्ली में 47.5 किलो सिलेंडर की कीमत 4348 रुपये है।

यह भी पढ़ें: फ्रिज को ठूस-ठूस कर ना भरें! कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स, जो मैकेनिक आपको कभी नहीं बताएगा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :