JioFind Series launched in affordable price
Reliance Jio ने टेलीकॉम सेवाओं को अपने ग्राहकों को देने के साथ साथ अपने दो नए प्रोडक्ट्स के साथ एक नए ही क्षेत्र में अपने कदम रख लिए हैं। असल में, कंपनी ने GPS Tracking के लिए अपने दो नए डिवाइस ग्राहकों के लिए पेश कर दिए हैं, इन्हें आप JioFind और JioFind Pro के तौर पर जानते हैं। इन प्रोडक्ट्स को कंपनी ने व्हीकल्स की ट्रैकिंग के साथ साथ लगेज, शिपमेंट के साथ साथ स्कूल बैग से लेकर अन्य सभी चीजों की ट्रैकिंग के लिए पेश किये हैं। जानकारी के लिए बता देते है कि यह प्रोडक्ट्स 1499 रुपये की शुरूआती कीमत में आपको मिल सकते हैं। आइये अब इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अगर आप एंट्री लेवल JioFind को खरीदना चाहते हैंब तो इसे आप GST के साथ 1499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालाँकि, अगर आप ज्यादा एडवांस्ड JioFind Pro को खरीदना चाहते हैं तो इसे आप 2499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। दोनों के साथ ही आपको एक साल के लिए फ्री Subscription भी मिल रहा है। यानि आप एक साल के लिए Jio की Tracking Services का लाभ फ्री में ले सकते हैं। हालाँकि, इसके बाद आपको 599 रुपये सालाना तौर पर इस सेवा के लिए खर्च करने होंगे। इसी प्रकार के अन्य ऑप्शन आदि को अगर बाजार में देखा जाये तो देखने में यही आता है कि Jio की और से ही आपको सबसे किफायती प्रोडक्ट्स मुहैया करवाए जा रहे हैं।
दोनों ही डिवाइस साइज़ के साथ साथ बैटरी लाइफ और क्षमता में अलग अलग दिखाई पड़ते हैं। JioFind की बात की जाये तो यह एक कॉम्पैक्ट ट्रैकर है, इसमें एक 1100mAh की बैटरी मिलती है, आप इसे आसानी से एक बार चार्ज करने के बाद 4 दिनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप शोर्ट-टर्म के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसे स्कूल बैग की ट्रेकिंग के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है, इसे आप अपने लगेज की मोनिटरिंग के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं और छोटे पैकेज आदि पर भी इसके माध्यम से नजर रखी जा सकती है।
वहीँ, अगर JioFind Pro को देखा जाये तो यह लम्बे समय के लिए ट्रेकिंग करने में सक्षम है। इसमें एक बड़ी और धमाकेदार 10000mAh की बैटरी मिलती है। आप इसे एक बार चार्ज करने के बाद लगभग लगभग 3 से 4 हफ़्तों के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसी कारण आप इसके माध्यम से अपने व्हीकल्स की ट्रेकिंग के साथ साथ शिपमेंट आदि पर नजर रखने के अलावा किसी भी एसेट की निरंतर निगरानी कर सकते हैं। इसमें आपको एक बड़ा मैग्नेटिक माउंट भी मिलता है। इसके कारण अगर आप इसे अपने व्हीकल में लगाते हैं तो यह किसी को नजर भी नहीं आने वाल है।
दोनों ही डिवाइस 4G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इसके अलावा आप इन्हें JioThings App के माध्यम से चला सकते और इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में आपको इसका सेंट्रल डैशबोर्ड मिल जाता है। अगर इसके फीचर आदि को देखते हैं तो आपको जानकारी दे देते है कि यह आपको 15 सेकंड की लेटेंसी के साथ रियल टाइम लोकेशन ट्रेकिंग दे सकता है। इसके अलावा आपको Geofencing alerts भी आपको इसमें मिलते हैं। यह आपको ओवरस्पीडिंग का अलर्ट भी दे सकते हैं। इसमें आपको रिमोट एम्बिएंट वॉयस मोनिटरिंग भी मिलती है। इसमें लोकेशन हिस्ट्री और ऐप के द्वारा रिपोर्टिंग आदि भी शामिल है।