Reliance Jio यूजर्स को एक बार फिर से फ्री कॉल की सुविधा मिलने वाली है। जियो सब्सक्राइबर्स 1 जनवरी से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इन सर्विसेज़ पर इंटरकनैक्ट यूसेज चार्ज IUC खत्म हो गया है। जियो ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया कि ऑफ-नेट डोमेस्टिक कॉल को फ्री करने की प्रतिबद्धता का सम्मान किया जाएगा। IUC चार्ज खत्म पूरा होने के बाद डोमेस्टिक वॉयस कॉल बिलकुल फ्री हो जाएंगी। 1 जनवरी 2021 से एक बार फिर जियो यूजर्स फ्री कॉल का लाभ उठा पाएंगे।
सितंबर 2019 में TRAI ने मोबाइल टू मोबाइल कॉल्स के लिए IUC जनवरी 2020 से आगे तक के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद से जियो उपभोक्ताओं को ऑफ-नेट वॉयस कॉल के लिए एक्सट्रा चार्ज देना पड़ रहा था। कंपनी का कहना है कि ऑन-नेट डोमेस्टिक कॉल्स अब भी फ्री हैं। कंपनी ने बताया, “'VoLTE जैसी एडवांस तकनीक को सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने के लिए जियो प्रतिबद्ध है।
अक्तूबर 2020 में रिलायंस जियो ने करीब 22 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ा था। इसके बाद कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 40.63 करोड़ हो गई थी। वायरलेस सेगमेंट में जियो ने सबसे अधिक ग्राहकों 2,45,912 को जोड़ा है। इसके बाद Bharti Airtel ने 48,397 ग्राहकों को फ़िक्स्ड लाइन कनेक्शन के ज़रिए जोड़ा है।
ये हैं रिलायंस जियो के कुछ सबसे तगड़े प्लान, किसी भी अन्य प्लान्स को दे सकते हैं पटखनी, जानें इनके बारे में सबकुछ:
आपको बता देते है कि जियो के इस प्लान में आपको 2GB डेटा ऑफर किया जाता है, हालाँकि अगर आप वैलिडिटी के दौरान इस डेटा को खर्च कर लिया है तो आपके इस प्लान में डेटा की स्पीड घटकर मात्र 64Kbps ही रह जाने वाली है। हालाँकि इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी भी मिल रही है। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको जियो से जियो पर कॉलिंग के लिए कुछ भी नहीं देना है क्योंकि यह कॉलिंग आपको फ्री मिल रही है, साथ ही प्लान में आपको नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000FUP मिनुत मिलते हैं। इस प्लान में आपको 300 SMS भी मिलते हैं। साथ ही जियो के किसी भी प्लान की तरह इस प्लान में भी आपको जियो एप्स का एक्सेस भी फ्री में मिलता है।
जहां पिछले प्लान में आपको मात्र 2GB डेटा ही ऑफर किया जा रहा था, वहीँ रिलायंस जियो के इस प्लान में आपको हर दिन 1GB डेटा मिल रहा है, हालाँकि इस प्लान की वैलिडिटी पिछले के मुकाबले 4 दिन कम यानी मात्र 24 की वैलिडिटी ही इस प्लान में आपको मिलती है। इसके अलावा जियो का यह रिचार्ज प्लान जियो नेटवर्क पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है, हालाँकि नॉन-जियो नेटवर्क पर आपको 300FUP मिनट मिलते हैं। इस प्लान में आपको रोजाना 100SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा नोट करने वाली बात यह है कि इस प्लान में आपको डेटा लिमिट ख़त्म होने पर स्पीड में गिरावट देखने को मिलती है, और यह 64Kbps तक आ जाती है। इसके अलावा इस पैक में भी आपको जियो के एप्स का एक्सेस मिलता है।
आपको बता देते है कि Rs 150 से कम कीमत में जियो के पास कई 4G डेटा वाउचर भी हैं, जो आपको काफी कुछ अच्छा ऑफर करते हैं। जियो के इन 4G डेटा वाउचर आदि को आप Rs 11, Rs 21, Rs 51 और Rs 101 के प्राइस में ले सकते हैं। इन प्लान्स में आपको डेटा भी अच्छा खासा मिलता है, जैसे Rs 11 वाले प्लान में आपको 800MB डेटा मिलता है, इसके अलावा Rs 21 वाले प्लान में आपको 2GB डेटा मिलता है, इतना ही नहीं Rs 51 वाले प्लान में आपको 6GB डेटा मिलता है और Rs 101 वाले जियो 4G वाउचर में आपको 12GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इन प्लान में आपको फ्री कॉलिंग भी मिलती है।
तो ये हैं जियो की ओर से आने वाले कुछ सबसे धांसू प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स जो आपको कम कीमत में तो मिलते हैं लेकिन आपको यह काफी कुछ ऑफर करते है। हालाँकि एयरटेल और वोडाफोन आईडिया के अलावा बीएसएनएल के पास भी कुछ अच्छे प्लान हैं, लेकिन जियो के इन प्लान्स के सामने कहीं न कहीं यह पीछे रह जाते हैं।
Note: रिलायंस जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वी यानी वोडाफोन आईडिया के अन्य प्लान्स के बारे में जानें यहाँ!