अमेज़न प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज़ पंचायत के चौथे सीज़न ने धमाकेदार एंट्री की है। यह सीज़न काल्पनिक गांव ‘फुलेरा’ पर आधारित है, जहां इस बार राजनीतिक मुकाबला और भी ज़्यादा तीखा हो गया है। क्रांति देवी और मंजू देवी के खेमों के बीच हो रहे हाई-वोल्टेज चुनाव ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब आप अमेज़न प्राइम की मेंबरशिप लिए बिना भी पंचायत सीज़न 4 को देख सकते हैं, बस आपके पास Airtel, Jio या Vodafone Idea का एक खास रिचार्ज या ब्रॉडबैंड प्लान होना चाहिए। आइए उन चुनिंदा प्लांस के बारे में जानते हैं।
इन सभी लाभों को Airtel Thanks ऐप के ज़रिए एक्टिवेट करना होगा।
सभी लाभ MyJio ऐप के ज़रिए चालू किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: The Family Man Season 3 ऑफिशियली अनाउंस, मनोज बाजपेयी की धमाकेदार वापसी, पोस्टर में दिखा फाड़ू लुक
सीज़न 3 के जबरदस्त एंड के बाद सीज़न 4 की शुरुआत और भी ज्यादा ड्रमेटिक मोड़ से होती है, जहां सचिव जी पर केस हो गया है और प्रधान जी घायल हो चुके हैं। इस बार के 8 एपिसोड दर्शकों को राजनीति, इमोशन्स और गांव की सादगी का मेल दिखाते हैं।
मुख्य कलाकारों में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव जैसे प्रतिभाशाली सितारे शामिल हैं। निर्देशन किया है दीपक कुमार मिश्रा ने और अनुराग सैइकिया ने संगीत दिया है।
अगर आप Airtel, Jio या Vi के इन चुनिंदा रिचार्ज या ब्रॉडबैंड प्लान्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आप बिना अलग से Amazon Prime सब्सक्रिप्शन लिए ही पंचायत सीज़न 4 देख सकते हैं। लाभ लेने के लिए अपने सर्विस प्रोवाइडर के ऑफिशियल ऐप (Airtel Thanks, MyJio, या Vi) का इस्तेमाल करें और OTT सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट करें।
यह भी पढ़ें: चिपचिपी गर्मी से बुरा हाल, घर ले आएं ये वाला खास AC, कूलर की तरह घूम-घूम कर कमरे को बना देगा फ्रीज़र