क्या आप भी चुपके से किसी की Instagram Story देखना चाहते हैं, लेकिन डरते हैं कि सामने वाले को पता चल जाएगा? या फिर यह जानना चाहते हैं कि वो कौन लोग हैं जिन्होंने आपको फॉलो बैक नहीं किया? आपकी ये ‘जासूसी’ वाली ख्वाहिशें जल्द ही पूरी हो सकती हैं. खबर है कि Instagram एक ऐसा ‘पेड प्लान’ ला रहा है जो आपको ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह गायब होकर स्टोरी देखने की पावर देगा.
सोशल मीडिया पर अक्सर नए फीचर्स का खुलासा करने वाले डेवलपर Alessandro Paluzzi ने एक बड़ा दावा किया है. उनके मुताबिक, Instagram एक नए ‘पेड सब्सक्रिप्शन’ (Paid Subscription) पर काम कर रहा है. यह मौजूदा ‘ब्लू टिक’ वाले प्लान से अलग हो सकता है या उसी में जोड़ा जा सकता है. इस प्लान में यूजर्स को कुछ ऐसे टूल्स मिलेंगे जो अब तक सिर्फ थर्ड-पार्टी ऐप्स में ही मिलते थे. हालांकि, ये सुरक्षित नहीं होते हैं.
अगर यह लीक सच साबित होती है, तो पैसे देने वाले यूजर्स को ये सुविधाएं मिलेंगी:
रिपोर्ट में एक और मजेदार फीचर ‘Super Like’ का जिक्र है. आम लाइक (दिल) से अलग, इसमें लाइक बटन को दबाकर (long press) रखने पर एक खास ‘सुपर लाइक’ जाएगा, जो सामने वाले को बताएगा कि आपको उनकी स्टोरी बहुत ज्यादा पसंद आई है. साथ ही, अपनी स्टोरी के व्यूअर्स में किसी का नाम खोजने (Search) का ऑप्शन भी मिल सकता है.
फिलहाल इंस्टाग्राम पर Meta Verified प्लान है, जिसकी भारत में शुरुआती कीमत 639 रुपये है. इसमें आपको ‘ब्लू टिक’ (Blue Tick), अकाउंट की सुरक्षा और डायरेक्ट सपोर्ट मिलता है. कंपनी ने अभी तक इस नए ‘जासूसी’ वाले प्लान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है.
यह भी पढ़ें: RRR के बाद राम चरण की एक और धमाकेदार मूवी, एक्शन-थ्रिलर देख छूट जाएगा पसीना, जाह्नवी कपूर भी करेगी धमाका