क्या आप Instagram पर Reels या Stories बनाते हैं और बनाना पसंद करते हैं, अगर हां तो आपके लिए एक नया और बड़ा ही फिल्मी फीचर आ चुका है। असल में, यह फीचर बाकी सभी फीचर्स से बड़ा ही अलग है। Instagram ने अपने Edits by Instagram ऐप में फिल्म Dhurandhar: The Revenge से इंस्पायर्ड एक नया limited edition ‘Dhurandhar’ font पेश कर दिया है। इसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फॉन्ट आपके टेक्स्ट को एकदम फिल्मी और सिनेमैटिक लुक दे देने वाला है, इसकि मदद से आपकी Reel या Story बाकी लोगों से अलग दिखेगी और ज्यादा प्रभावित भी करेगी।
खास बात यह है कि यह फीचर लिमिटेड समय के लिए ही पेश हुआ है। ऐसे में अगर आप इसका आनंद लेना चाहते हैं तो आपको बेहद जल्दी करनी होगी। आप जितना जल्दी इस फीचर को इस्तेमाल करेंगे, उतना ही आपके लिए सही और बेटर होने वाला है। मुझे लगता है कि कि जिस तरह से आप Jemeel Jamali के डायलॉग को बड़े पैमाने पर AI के माध्यम से ट्राय कर रहे हैं, इस फीचर को भी आपको इसी समय ट्राय करना चाहिए।
इस नए फॉन्ट का इस्तेमाल करना काफी नहीं बेहद ही ज्यादा आसान है। सबसे पहले आपको Edits by Instagram ऐप डाउनलोड करके अपने पहले से निर्मित Instagram अकाउंट के लॉग-इन पासवर्ड से इसे लॉगिन करना है। इसके बाद आप कोई फोटो या वीडियो शूट करें या गैलरी से अपलोड करें। फिर Text वाले ऑप्शन पर जाकर जो भी टेक्स्ट लिखना है लिखें और Fonts सेक्शन में जाकर ‘Dhurandhar font चुन लें। इसके बाद आप टेक्स्ट पर outline, reverse outline, background और reverse background जैसे स्टाइल भी लगा सकते हैं, जिससे टेक्स्ट और ज्यादा फिल्मी लगेगा। इसका मतलब यह है कि यह फिल्मी फीचर बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस फीचर का इस्तेमाल करने के बाद आप अपनी इस फिल्मी टाइप में निर्मित रील या स्टोरी को पोस्ट कर सकते हैं। अगर आप इस फॉन्ट के साथ Dhurandhar फिल्म का म्यूजिक या ट्रेंडिंग डायलॉग इस्तेमाल करते हैं और सही hashtags आदि का भी इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है कि आपके रील को अच्छी खासी reach मिल जाए, क्योंकि Instagram अक्सर ट्रेंडिंग टेम्पलेट और फॉन्ट वाले कंटेंट को ज्यादा लोगों तक दिखाता है।
अगर आप Instagram पर content बनाते हैं, तो यह नया फॉन्ट आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है कुछ trending और अलग रील या स्टोरी बनाने का।
यह भी पढ़ें: Samsung के इस फोन पर 11000 रुपये की भारी कटौती.. कौन सा प्लेटफॉर्म दे रहा ये ताबड़तोड़ ऑफर